विश्व

आधा घंटे बाद भी शुरू नहीं हुई सदन की कार्यवाही, पाकिस्तान की नेशनल असेंबली में तकरार

jantaserishta.com
9 April 2022 1:52 PM IST
आधा घंटे बाद भी शुरू नहीं हुई सदन की कार्यवाही, पाकिस्तान की नेशनल असेंबली में तकरार
x

Pakistan Political Crisis: पाकिस्तान की राजनीति के लिए आज अहम दिन हैं. क्योंकि नेशनल असेंबली में वोटिंग होनी है. लिहाजा इमरान खान सरकार रहेगी या नहीं, ये तो वोटिंग के बाद ही तय होगा. बता दें कि पाक संसद में कुल सासदों की संख्या 342 है. यानी इमरान खान को फ्लोर टेस्ट पास करने के लिए 172 वोट हासिल करने होंगे. लेकिन मौजूदा वक्त में इमरान खान की सरकार को 142 सांसदों का ही समर्थन हासिल है, जबकि विपक्ष अपने साथ 199 सांसदों के होने का दावा कर रहा है.

पाकिस्तान असेंबली की कार्यवाही बीते आधे घंटे के बाद भी शुरू नहीं हो सकी है. बता दे बिलावल भुट्टो ने स्पीकर से मुलाकात की है. वहीं विपक्षी नेता मरियम औरंगजेब ने दावा किया है कि हमारे साथ 176 सांसद हैं.
प्रधानमंत्री इमरान खान ने अविश्वास प्रस्ताव पर वोट के लिए एक नेशनल असेंबली सत्र से पहले पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और कानूनी विशेषज्ञों की एक बैठक की अध्यक्षता की.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story