विश्व
करोड़ों का घर, 37 लाख की गाड़ी और 67 साल का शख्स, जानें पूरी लव स्टोरी
jantaserishta.com
9 Sept 2022 3:19 PM IST

x
न्यूज़ क्रेडिट: आजतक
नई दिल्ली: एक शख्स ने महिला को करीब 3 करोड़ का घर और करीब 37 लाख की गाड़ी गिफ्ट की. इसके बाद महिला को शख्स से प्यार हो गया. महिला से शख्स 36 साल बड़ा है. इसके बावजूद दोनों ने सगाई कर ली.
इस रिश्ते की शुरुआत साल 2017 में हुई थी. 31 साल की डेमिया विलियम्स को 67 साल के जेम्स पार्कर ने फेसबुक पर मैसेज किया था. जेम्स का मैसेज डेमिया की उस पोस्ट के बाद आया था, जिसमें उन्होंने लिखा था कि वह 50 साल से ऊपर की उम्र के अमीर शख्स को डेट करना चाहती हैं. ताकि उन्हें फाइनेंशियल मदद मिले.
डेमिया ने लिखा था कि वह अपनी उम्र के लड़कों के ड्रामों से थक चुकी हैं. तब जेम्स 62 साल के थे. वह मरीन की नौकरी से रिटायर हो चुके थे. उनका तलाक भी हो चुका था. धीरे-धीरे दोनों के बीच बातचीत शुरू हो गई.
जब डेमिया की कार चोरी हुई तो जेम्स, उनके लिए करीब 37 लाख रुपए (£40k) की जीप ले आए. जेम्स डेमिया को हर हफ्ते डेट पर ले जाते थे. डेटिंग के दिन अगर जेम्स को बाहर जाना पड़ता तो वह डेमिया को पैसे भेज देते. वे दोनों हर हफ्ते शॉपिंग के लिए जाते.
धीरे-धीरे डेमिया, जेम्स से प्यार करने लगीं. नवंबर 2017 में दोनों ने डेटिंग शुरू कर दी. साल 2019 में जेम्स ने डेमिया को एक घर खरीद कर दिया. इसमें डेमिया अकेले रहती थीं. लेकिन बाद में कपल करीब आने लगे और दोनों साथ में ही शिफ्ट हो गए.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





