विश्व

भीषण रेल हादसा: हजारा एक्सप्रेस की कई बोगियां पटरी से उतरी, 10 से ज्यादा मौतें

jantaserishta.com
6 Aug 2023 3:17 PM IST
भीषण रेल हादसा: हजारा एक्सप्रेस की कई बोगियां पटरी से उतरी, 10 से ज्यादा मौतें
x
देखें 2 वीडियो.
नई दिल्ली: पाकिस्तान में रविवार को दर्दनाक रेल हादसा हुआ। रविवार को पाकिस्तान के शहजादपुर और नवाबशाह के बीच स्थित सहारा रेलवे स्टेशन के पास रावलपिंडी जाने वाली हजारा एक्सप्रेस की 10 बोगियां पलट जाने से कम से कम 50 लोग घायल हो गए। रेस्क्यू अभियान में 15 शवों को निकाला जा चुका है। मरने वालों की संख्या में अभी और इजाफा हो सकता है। रेस्क्यू अभियान जारी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि ट्रेन में बड़ी संख्या में लोग सवार थे। जानकारी के अनुसार, ट्रेन कराची से पंजाब जा रही थी जब यह दुर्घटना का शिकार हो गई।
पाक अधिकारियों ने बताया कि हजारा एक्सप्रेस ट्रेन रविवार को शहजादपुर और नवाबशाह के बीच उस समय पटरी से उतर गई जब वह कराची से रावलपिंडी जा रही थी। संघार के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) के अनुसार, दुर्घटना में 15 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 50 लोग घायल हो गए हैं।
हादसे में घायल लोगों को नवाबशाह के पीपुल्स मेडिकल अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया। उधर, अधिकारियों का कहना है कि पटरी से उतरने के पीछे का कारण अभी तक ज्ञात नहीं है। रेलवे मंडल अधीक्षक महमूदुर रहमान ने कहा कि विवरण अभी भी प्राप्त किया जा रहा है।
पुलिस ने कहा कि बोगियों से यात्रियों को निकालने के लिए बचाव प्रयास फिलहाल किए जा रहे हैं। स्थानीय प्रशासन के अनुसार, दुर्घटना के बाद आसपास के अस्पतालों में आपातकाल लागू कर दिया गया है। डीएस ने पुष्टि की, ''शुरुआती जानकारी के मुताबिक, 7 से 8 डिब्बे पटरी से उतर गए हैं और पलट गए हैं। लेकिन यह संख्या और बढ़ सकती है।''
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story