विश्व
Pakistan के सिंध में भीषण बस हादसा, 16 लोगों की मौत, 24 घायल
Tara Tandi
22 April 2025 6:23 PM IST

x
Pakistan पाकिस्तान: दक्षिणी पाकिस्तान में तेज गति से जा रही एक वैन के घाटी में गिर जाने से महिलाओं और बच्चों समेत कम से कम 16 यात्रियों की मौत हो गई और 30 अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह हादसा सोमवार को सिंध प्रांत के जामशोरो जिले में हुआ।
‘दुनिया न्यूज’ की खबर के अनुसार, यह दुर्घटना पहाड़ी क्षेत्र में उस समय हुई जब चालक तेज गति के कारण वैन पर से नियंत्रण खो बैठा और गाड़ी खाई में गिर गई। हादसे में 16 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई और 30 अन्य घायल हो गए। यह वाहन पंजाब प्रांत के लापारी से कोल्ही जनजाति के लोगों को सिंध प्रांत के बादिन ले जा रहा था।
पुलिस और बचाव दल मौके पर पहुंचे तथा उन्होंने मृतकों एव घायलों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। बचाव कार्य से जुड़े सूत्रों ने बताया कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है क्योंकि कुछ घायलों की स्थिति नाजुक है। उपायुक्त ग़ज़नफ़र कादरी ने बताया कि वैन में श्रमिक सवार थे जो बलूचिस्तान में गेहूं की कटाई का काम पूरा करने के बाद घर लौट रहे थे।
TagsPakistan सिंधभीषण बस हादसा16 लोगों मौत24 घायलPakistan Sindhhorrific bus accident16 people died24 injuredजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





