विश्व
अरबपति एलन मस्क बोले- हार्मोनल जन्म नियंत्रण के उपायों से बढ़ सकता है अवसाद-आत्महत्या का खतरा
jantaserishta.com
17 March 2024 11:49 AM IST

x
हार्मोनल जन्म नियंत्रण के उपायों से बढ़ सकता है अवसाद व आत्महत्या का खतरा : मस्क
नई दिल्ली: अरबपति एलन मस्क ने रविवार को महिलाओं के स्वास्थ्य को समझने की जरूरत पर जोर देते हुए कहा कि हार्मोनल जन्म नियंत्रण का उपयोग करने से अवसाद और आत्महत्या का खतरा बढ़ सकता है।
मस्क ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, "यह महत्वपूर्ण है कि महिलाएं हार्मोनल जन्म नियंत्रण के प्रभावों को जानें, क्योंकि यह अवसाद का एक महत्वपूर्ण कारण है और आत्महत्या के खतरे को बढ़ाता है।" स्पेसएक्स के संस्थापक ने कहा कि "जन्म नियंत्रण के अन्य उपायों में ये प्रभाव नहीं होते हैं।" उन्होंने अमेरिकी टेलीविजन कमेंटेटर और लेखक एशले सेंट क्लेयर की एक्स पोस्ट को साझा करते हुए अपनी बात कही। उन्होंने पोस्ट में लिखा,"मैंने कभी भी हार्मोनल जन्म नियंत्रण के उपायों का इस्तेमाल नहीं किया। इसका गंभीर दुष्प्रभाव होता है। यह अवसाद और आत्महत्या के खतरेे को बढ़ा़ता है।''
उन्होंने कहा,“जब महिलाएं इन लक्षणों के बारे में अपने डॉक्टरों से बात करती हैं, तो डॉक्टर गोली बंद करने या वैकल्पिक व गैर-हार्मोनल जन्म नियंत्रण का उपाय अपनाने का आम तौर पर सुझाव नहीं देते हैं।'' गौरतलब है कि कई अध्ययनों ने भी हार्मोनल जन्म नियंत्रण के साथ अवसाद के खतरे की ओर इशारा किया है, हालांकि, अभी भी पर्याप्त शोध की कमी है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





