विश्व

उम्मीद है गाजा समझौते को जल्द ही लागू किया जाएगा, अगर ऐसा नहीं हुआ तो लड़ाई होगी तेज: इजरायली रक्षा मंत्री

jantaserishta.com
5 Oct 2025 5:03 PM IST
उम्मीद है गाजा समझौते को जल्द ही लागू किया जाएगा, अगर ऐसा नहीं हुआ तो लड़ाई होगी तेज: इजरायली रक्षा मंत्री
x
तेल अवीव: इजरायली रक्षा मंत्री इजराइल काट्ज ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि गाजा पट्टी में युद्ध समाप्त करने की अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की योजना का पहला चरण जल्द पूरा होगा और सभी बंधकों की तत्काल रिहाई हो जाएगी। उन्होंने गाजा सिटी पर लगातार आक्रमण के कारण उत्पन्न हुए सैन्य दबाव को इसकी वजह बताया।
'द टाइम्स ऑफ इजरायल' के मुताबिक इजरायली सैनिकों की याद में आयोजित स्मृति समारोह में पहुंचे काट्ज ने कहा कि 7 अक्टूबर के हमले के लगभग दो साल बाद, "हमें जल्द ही अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के इनिशिएटिव के अनुसार, हमारे सभी बंधकों, जीवित और मृत (शव), की घर वापसी की सूचना मिल सकती है। इस पहल के अंत में हमास को निरस्त्र कर दिया जाएगा। आईडीएफ नियंत्रण क्षेत्रों में रहेगा और किसी भी खतरे के विरुद्ध कार्रवाई करेगा।"
काट्ज का दावा है, "हमास की स्थिति में संभावित बदलाव का कारण इजरायल द्वारा गाजा शहर पर पड़ रहा दबाव है।" काट्ज ने एक भाषण में कहा, "गाजा पर कब्जा करने के फैसले, बहुमंजिला इमारतों के ढहने और शहर में आईडीएफ की कार्रवाई की तीव्रता के कारण लगभग 9 लाख निवासियों को दक्षिण की ओर पलायन करना पड़ा है, जिससे हमास और उसका समर्थन करने वाले देशों पर भारी दबाव बढ़ा है।"
अगस्त के अंत में सैन्य हमले की शुरुआत से पहले, संयुक्त राष्ट्र ने अनुमान लगाया था कि गाजा पट्टी के सबसे बड़े शहरी केंद्र, गाजा सिटी और उसके आसपास, लगभग दस लाख लोग रहते थे। संयुक्त राष्ट्र ने पिछले सप्ताह कहा था कि गाजा शहर से भाग रहे लोगों के लिए कोई सुरक्षित स्थान नहीं है, क्योंकि दक्षिणी गाजा में जिन क्षेत्रों को इजरायल ने "सुरक्षित क्षेत्र" घोषित किया है, वे "मृत्यु के स्थान" हैं।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को सोशल मीडिया पर इजरायल से "तुरंत बमबारी रोकने" का आह्वान किया था। इस बीच फिलिस्तीनी समाचार एजेंसी वफा का दावा है कि इजरायली हमलों में रविवार सुबह छह फिलिस्तीनी मारे गए हैं। बताया गया है कि राफा के उत्तर-पश्चिम में वितरण केंद्रों के पास मदद का इंतजार कर रहे चार नागरिक मारे गए, गाजा सिटी को निशाना बनाकर की गई इजरायली गोलाबारी में एक व्यक्ति मारा गया, और नेत्जारिम जंक्शन के पास एक सहायता वितरण केंद्र के पास खड़ा एक शख्स मारा गया।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story
    null