विश्व

हांगकांग: भ्रष्टाचार के आरोप में लोकतंत्र समर्थक गायक एंथनी वोंग गिरफ्तार

Subhi
3 Aug 2021 1:31 AM GMT
हांगकांग: भ्रष्टाचार के आरोप में लोकतंत्र समर्थक गायक एंथनी वोंग गिरफ्तार
x
अर्ध स्वायत्तशासी क्षेत्र के एक नामी गिरामी गायक एंथनी वोंग को भ्रष्टाचार रोधी संस्था को गिरफ्तार कर लिया गया है।

अर्ध स्वायत्तशासी क्षेत्र के एक नामी गिरामी गायक एंथनी वोंग को भ्रष्टाचार रोधी संस्था ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन पर तीन साल पहले एक राजनीतिक रैली में गाने गाकर कानून तोड़ने का आरोप है। चीन समर्थित सरकार ने कहा कि वोंग को चीनी क्षेत्र में लोकतंत्र की मुहिम चलाने वालों के खिलाफ सरकारी अभियान के तहत गिरफ्तार किया गया है।

हांगकांग में भ्रष्टाचार के खिलाफ स्वतंत्र आयोग ने कहा कि 2018 की रैली में वोंग ने दो गाने गाए थे और रैली में उपस्थित लोगों से विधानसभा उपचुनाव में लोकतंत्र समर्थक उम्मीदवार अउ नोक हिन को वोट देने की अपील की थी। संस्था ने अउ को भी आरोपित किया है। अउ पर आरोप है कि उन्होंने सोशल मीडिया पर रैली का प्रचार प्रसार किया और बताया कि वोंग प्रस्तुति देंगे। अउ चुनाव चीत गए थे।

भ्रष्टाचार रोधी संस्था ने एक बयान में कहा कि किसी चुनावी कार्यक्रम में दूसरों का मनोरंजन करना भ्रष्ट आचरण और गंभीर किस्म का अपराध है और यह चुनावी अध्यादेश के खिलाफ भी है। स्थानीय मीडिया की खबरों के मुताबिक वोंग को जमानत पर रिहा कर दिया गया। अउ मार्च से जेल में हैं। पिछले साल गैर आधिकारिक प्राइमरी चुनाव के मामले में अउ समेत लोकतंत्र समर्थक 47 कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया था।


Next Story