विश्व

हांगकांग: 2019 के सरकार विरोधी प्रदर्शनों की बरसी मना रहे 4 लोग गिरफ्तार

Neha Dani
13 Jun 2021 3:01 AM GMT
हांगकांग: 2019 के सरकार विरोधी प्रदर्शनों की बरसी मना रहे 4 लोग गिरफ्तार
x
इस बीच, विरोध आंदोलन को विदेशों से भी समर्थन मिला।

हांगकांग के 2019 के सरकार विरोधी प्रदर्शनों की बरसी मना रहे कम से कम चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। ये गिरफ्तारियां शनिवार को उस वक्त हुईं जब ये लोग विरोधी प्रदर्शनों की बरसी को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे। कल यहां छोटे समूहों में लोग मौन रहकर प्रदर्शन कर रहे थे।

साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, रात करीब साढ़े नौ बजे पुलिस ने मोंग कोक के लंघम प्लेस में करीब 20 लोगों को नारे लगाते हुए देखा, ये लोग कह रहे थे 'राष्ट्रीय सुरक्षा कानून का उल्लंघन हो सकता है'।
गिरफ्तार किए गए लोगों में तीन पुरुष और एक महिला शामिल है, जिनकी उम्र 15 से 19 साल बताई जा रही है। ये रात को 11 बजे घर से बाहर थे और इनके पास अपना पहचान प्रमाण पत्र भी नहीं था। वहीं कोरोना नियमों का उल्लंघन करने के लिए पुलिस ने 10 अन्य लोगों को समन जारी किया है। दर्जनों अधिकारियों ने कॉव्लून (Kowloon) पड़ोस की कई सड़कों की घेराबंदी की और तलाशी अभियान चलाया।
गौरतलब है कि 12 जून, 2019 को विधान परिषद के बाहर पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़पें हुई थीं। इस दौरान हजारों लोगों ने एक प्रत्यर्पण बिल का विरोध किया था। इस दिन यह बिल कक्ष में दूसरी बार पेश किया जाना था। आखिरकार महीनों बाद यह कानून वापस ले लिया गया था। वह पहला दिन था जब पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस और रबर की गोलियां चलाई थीं। चीन समर्थक अधिकारियों ने हांगकांग में कड़ा रुख अपनाया है और प्रदर्शनकारियों के खिलाफ कार्रवाई की। इस बीच, विरोध आंदोलन को विदेशों से भी समर्थन मिला।


Next Story