मुंबई। हॉलीवुड अभिनेत्री स्टेला स्टीवंस का लॉस एंजिल्स में निधन हो गया है। स्टेला स्टीवंस ने 84 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। स्टेला स्टीवंस के बेटे, एक्टर-निर्देशक-निर्माता एंड्रयू स्टीवंस ने उनके निधन की जानकारी दी है। एक्ट्रेस के निधन के बाद फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है। एक्ट्रेस की दोस्त और मैनेजर मारिया कैलाबेरी ने स्टेला के निधन पर कहा स्टेला के साथ काम करना सम्मान और सौभाग्य की बात थी।
मारिया कैलाबेरी ने कहा वह अद्भुत और बेहद प्रतिभाशाली थीं।
ब्रूस कुलिक ने भी सोशल मीडिया पर स्टोला के निधन की घोषणा करते हुए लिखा महान अभिनेत्री स्टेला स्टीवंस, मेरे भाई की साथी का आज सुबह एक लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। वह आखिरकार आज बॉब के साथ फिर से मिल गई हैं। उन्होंने कई ऐसी फिल्मों में काम किया है जो मुझे पसंद हैं। मेरे और मेरे परिवार के लिए उन्हें व्यक्तिगत रूप से जानना बहुत खास था। बता दें स्टेला लंबे समय से बीमार चल रही थी। उनका लगातार इलाज जारी था। अभिनेत्री के बेटे ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि उनकी मां मृत्यु से पहले लंबे समय से अल्जाइमर बीमारी से पीड़ित थीं।





