विश्व

ब्राज़ील के साओ पाउलो में ऐतिहासिक इमारत 'चाइना रेड' रोशनी में जगमगायी

Rani Sahu
4 Oct 2023 12:48 PM GMT
ब्राज़ील के साओ पाउलो में ऐतिहासिक इमारत चाइना रेड रोशनी में जगमगायी
x
बीजिंग (आईएएनएस)। चीन लोक गणराज्य की स्थापना की 74वीं वर्षगांठ मनाने के लिए, ब्राजील के साओ पाउलो में ऐतिहासिक इमारतों ने स्थानीय समय के अनुसार 1 अक्टूबर की शाम को "चाइना रेड" की रोशनी जलायी। साओ पाउलो के केंद्र में पॉलिस्ता एवेन्यू पर साओ पाउलो स्टेट फेडरेशन ऑफ इंडस्ट्री बिल्डिंग की बाहरी दीवार पर, लाल रोशनी की चमक के साथ एक विशाल पांच सितारा लाल झंडा यानी चीन का राष्ट्रीय झंडा पेश किया गया था।
इस लाइट शो ने हाई-स्पीड ट्रेन यात्रा की दृष्टि से पांडा, ग्रेट वॉल, रॉकेट लॉन्च और शांगहाई ओरिएंटल पर्ल टॉवर जैसे विशिष्ट लोगो के साथ चीनी तत्वों को स्पष्ट रूप से प्रदर्शित किया।
इसने चीन की विकास उपलब्धियों को प्रदर्शित किया और चीन और ब्राजील के बीच दोस्ती की कहानी बताई, जिसने कई ब्राजीलियाई लोगों को रुकने और देखने के लिए आकर्षित किया।
Next Story