विश्व
विद्रोही हमले के बीच सीरियाई सरकार का समर्थन करेगा हिजबुल्लाह
jantaserishta.com
6 Dec 2024 10:45 AM IST

x
बेरूत: हिजबुल्लाह नेता शेख नईम कासिम ने टेलीविजन पर दिए भाषण में कहा कि विद्रोही बलों के बढ़ते हमलों के बीच हिजबुल्लाह सीरियाई सरकार का समर्थन करेगा। हालांकि कासिम ने समर्थन के स्वरूप को स्पष्ट नहीं किया, लेकिन उन्होंने गुरुवार को आश्वासन दिया कि हिजबुल्लाह 'वह सब करेगा जो वह कर सकता है।'
सिन्हुआ समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, कासिम ने अमेरिका और इजरायल पर गाजा में अपनी विफलता के कारण सीरिया के खिलाफ आक्रामकता भड़काने का आरोप लगाया। उन्होंने यह भी दावा किया कि 'आतंकवादी गुट' इसको बाधित करना चाहता है। उन्होंने चेतावनी दी, 'हम मध्य पूर्व के खिलाफ एक खतरनाक इजरायली अभियान का सामना कर रहे हैं।' उनका कमेंट सीरियाई विपक्षी बलों द्वारा मध्य सीरिया में रणनीतिक शहर होम्स पर कब्जा करने के कुछ घंटों बाद आया। विद्रोहियों ने पहले के हमलों में सीरिया के दूसरे सबसे बड़े शहर अलेप्पो पर कब्जा कर लिया था।
इससे पहले सीरिया के राष्ट्रपति बशर अल-असद ने बुधवार को सैन्य कर्मियों के वेतन में 50 प्रतिशत की वृद्धि का आदेश जारी किया था। ये ऐलान ऐसे समय में किया गया जब सरकारी बल, उत्तरी और मध्य सीरिया में कई मोर्चों पर विद्रोही गुटों के साथ भीषण लड़ाई में लगे हुए हैं। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, जारी आदेश के अनुसार, सैलरी हाइक सभी सैन्य कर्मियों पर लागू होगी। वेतन वृद्धि आदेश जारी होने की तारीख से उनके मूल वेतन में जोड़ दी जाएगी।
सैलरी हाइक ऐसे समय में की गई जब सीरियाई सरकारी सेना हामा, अलेप्पो और इदलिब प्रांतों सहित प्रमुख क्षेत्रों में विद्रोही गुटों के खिलाफ अभियान तेज कर रही है। विद्रोही गुटों ने पिछले सप्ताह से उत्तरी सीरिया पर अपने हमले तेज कर दिए थे और सीरिया के दूसरे सबसे बड़े शहर अलेप्पो पर कब्ज़ा कर लिया था। संघर्ष के बीच यूएन की एक रिपोर्ट चर्चा में है। 'एक्स' पोस्ट के अनुसार, 'यूनाइटेड नेशन वर्ल्ड फूड प्रोग्राम' ने बताया कि हाल ही में हुई हिंसा के कारण 2,80,000 से अधिक लोग विस्थापित हुए हैं।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





