विश्व

हिजबुल्लाह ने इजरायल पर कर दी रॉकेट्स की बौछार, बढ़ा तनाव

jantaserishta.com
4 Aug 2024 10:23 AM IST
हिजबुल्लाह ने इजरायल पर कर दी रॉकेट्स की बौछार, बढ़ा तनाव
x
बेरूत: मध्य पूर्व में स्थिति और भी ज्यादा तनावपूर्ण हो गई है। ईरान और उसके सहयोगियों ने हमास के राजनीतिक नेता की हत्या का जवाब देने की तैयारी कर ली है। हत्या का आरोप इजरायल पर लगाया गया है। हिजबुल्लाह ने इजरायल पर रॉकेटों की बौछार की है। अब पूरे क्षेत्र में युद्ध की संभावना बढ़ गई है।
एएफपी की रिपोर्ट के अनुसार, इजरायल के सहयोगी अमेरिका ने कहा कि वह इस क्षेत्र में युद्धपोत और लड़ाकू विमान भेजेगा, जबकि पश्चिमी सरकारों ने अपने नागरिकों से लेबनान छोड़ने की अपील की है। इस हफ्ते की शुरुआत में इजरायल ने तेहरान में हमास नेता इस्माइल हानिया और बेरूत में हिजबुल्लाह के सैन्य प्रमुख की हत्या की थी।
इन दोनों घटनाओं के बाद, ईरान और उसके सहयोगियों ने बदला लेने की शपथ ली है। वे इजरायल के खिलाफ हमला करने की धमकी दे रहे हैं। हमास शासित क्षेत्र की नागरिक सुरक्षा एजेंसी ने कहा कि इजरायल ने शनिवार को तीन अलग-अलग स्थानों पर हमले किए। हिजबुल्लाह के साथ गोलीबारी की, कब्जे वाले पश्चिमी तट पर एक घातक हमला किया और गाजा सिटी में एक स्कूल परिसर पर हमला किया गया। हमले में कम से कम 17 लोग मारे गए।
लेबनान, यमन, इराक और सीरिया के ईरान समर्थित समूह पहले ही गाजा में इजरायल और फिलिस्तीनी समूह हमास के बीच लगभग 10 महीने से चल रहे युद्ध में शामिल हो चुके हैं। हाल के हफ्तों में गाजा में विस्थापन आश्रयों में तब्दील किए गए कई स्कूलों पर हमला किया गया है। इजरायल ने कहा है कि इन सुविधाओं का इस्तेमाल आतंकवादियों द्वारा किया गया था। हमास ने सैन्य गतिविधियों के लिए नागरिक बुनियादी ढांचे का उपयोग करने से इनकार किया है।
बता दें कि हमास प्रमुख को इस्माइल हानिया को शुक्रवार को कतर में दफनाया गया। हमास, ईरान और अन्य संगठनों ने इस हमले को अंजाम देने का आरोप इजरायल पर लगाया है, लेकिन इसके बावजूद इजरायल ने इस पर सीधे तौर पर कोई टिप्पणी नहीं की है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story