विश्व

ये है लिप्सटिक लगाने के आसान स्टेप्स, जाने तरीका

Subhi
31 May 2022 1:14 AM GMT
ये है लिप्सटिक लगाने के आसान स्टेप्स, जाने तरीका
x
लिप्सटिक सदियों से सबसे ज़्यादा पॉपुलर प्रोडक्ट्स में से एक रही है। अगर आपको लिप्सटिक लगानी आती है, तो आप अपने लुक को फौरन एत नया स्टाइल दे सकती हैं। लिप्सटिक आपको एक फ्रेश, पॉलिश्ड वाइब देती है। इसे लगाने में वक्त नहीं लगता और आसान भी है।

लिप्सटिक सदियों से सबसे ज़्यादा पॉपुलर प्रोडक्ट्स में से एक रही है। अगर आपको लिप्सटिक लगानी आती है, तो आप अपने लुक को फौरन एत नया स्टाइल दे सकती हैं। लिप्सटिक आपको एक फ्रेश, पॉलिश्ड वाइब देती है। इसे लगाने में वक्त नहीं लगता और आसान भी है। यही वजह है कि ज़्यादातर महिलाएं लिप्सटिक ज़रूर लगाती हैं।

हालांकि, अगर आप लिप्सटिक लगाते वक्त कुछ चुनौतियों से जुझती हैं, तो आपको बता दें कि सही तरीके से लिप्सटिक लगाना एक कला है। इसे परफेक्टली लगाने के लिए आपको टैक्नीक और प्रैक्टिस की ज़रूरत पड़ेगी। और अगर आप लिप्सटिक और लिप कलर की दुनिया में नई हैं, तो आपके लिए हम लाए हैं ज़रूरी टिप्स। जिनकी मदद से आप भी इस आर्ट की मास्टर हो जाएंगी।

अगर आपकी लिप्सटिक जल्दी उड़ जाती है, या फैल जाती है या आपके दांतों में लग जाती है। तो आइए जानें कि लिप्सटिक को लगाने का परफेक्ट तरीका क्या है?

स्टेप-1: लिप्सटिक के लिए अपने होंठों को तैयार करें

लिप्सटिक लगाने से पहले इस बात को हमेशा याग रखें। होंठों को लिप्सटिक के लिए तैयार करना बेहद ज़रूरी है। वरना आपके होंठ सूखे और फटे दिखेंगे। इसके लिए हल्के गीले सॉफ्ट टूथब्रश की मदद से होंठों को एक्सफोलिएट करें। उसके बाद नरिशिंग लिप बाम लगा लें ताकि होंठ मुलायम हो जाएं और हेल्दी लगें। इसके बाद आप लिप प्राइमर भी लगा सकती हैं, ताकि लिप्सटिक लंबे समय तक टिकी रहे और फैले नहीं।

स्टेप-2: लिप्सटिक लगाने से पहले कंसीलर का एक बेस लगाएं

अगर आप होंठों के अनइवन कलरटोन को लेकर चिंतित हैं, तो बेहतर है कि पहले कंसीलर का बेस बना लें ताकि लिप्सटिक का रंग आपके होंठों पर परफेक्ट आए। अपने लिप्स के हिसाब से कंसीलर चुनें और फ्लैट ब्रेश से डैब करें। इसके ऊपर कॉमपैक्ट भी लगा लें ताकि बेस सील हो जाए। इससे आपका लिप कलर लंबे समय तक रहता भी है।

स्टेप-3: परफेक्ट लिप शेप के लिए लिप लाइनर का इस्तेमाल करें

नाचुरल लिप लाइन को अच्छी तरह डिफाइन करने के लिए और लिप्सटिक को फैलने से रोकने के लिए हमेशा एक अच्छे लिप लाइनर का इस्तेमाल करें। लिप लाइनर से लिप्स डिफाइन, रीशेप और अच्छी तरह से कॉन्टूर हो जाते हैं। अपने स्किन टोन और लिप्सटिक के रंग के हिसाब से लिप लाइनर चुनें और होंठों की लाइन पर इसे लगा लें। फिर इसके अंदर लिप्सटिक को भर लें।

स्टेप-4: अपनी पसंद की लिप्सटिक लगा लें

जब आप ऊपर के तीन स्टेप पूरे कर लें तो उसके बाद अपनी पसंद की लिप्सटिक लें और उसे लिप ब्रश की मदद से अच्छी तरह लगा लें। अंदर के कॉर्नर को न भूलें। लिप्सटिक का एक कोट काफी नहीं है इसलिए दूसरा भी लगाएं। अगर आपके होंठ रूखे रहते हैं, तो मैट लिप्सटिक न लगाएं क्योंकि यह होंठों को और ड्राई करती हैं। इससे बेहतर है कि मॉइश्चराइज़िंग लिप्सटिक चुनें, जो लिप्स को लंबे समय तक हाइड्रेट भी रखें।

स्टेप-5: डेफिनेशन ज़रूर एड करें

जब लिप्सटिक लगा लें, तो उसके बाद परफेक्ट लुक के लिए लिप्स के आसपास कंसीलर लगा लें। इसके लिए छोटा ब्रश लें और होंठों के किनारे कंसीलर लगा लें। ऐसा करना ज़रूरी नहीं है। इस स्टेप के बिना भी लिप्सटिक परफेक्ट लगती है। आप चाहें तो लिप्सटिक के ऊपर लिप ग्लॉस भी लगा सकती हैं।


Next Story