विश्व

नर्क का द्वार, अब होने जा रहा ये...

jantaserishta.com
24 Jun 2022 8:29 AM IST
नर्क का द्वार, अब होने जा रहा ये...
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

नई दिल्ली: अब 'नर्क का द्वार' देखने का मौका लोगों को मिल सकेगा. यह द्वार तुर्की के वेस्‍टर्न प्रोविंस के डेनिज्‍ली में मौजूद है जो 21 जून को पहली बार पर्यटकों के लिए खोला गया.

डेलीसबाह की रिपोर्ट के अुनसार, इससे पहले यह जगह पर्यटकों के लिए बंद थी. इस जगह के बाहर ग्रीक देवता हडेस (Hades) की मूर्ति है. जिन्‍हें 'गॉड ऑफ द अंडरवर्ल्‍ड' कहा जाता है. उनकी मूर्ति में उनके साथ सर्बरस (Cerberus) नाम का कुत्‍ता भी मौजूद है, जिसके तीन सिर हैं.
इस जगह का नामकरण वैज्ञानिक और धार्मिक दोनों तथ्‍यों के आधार पर है. बहुत समय पहले यहां बलि के लिए लाए जाने वाले पशु मैदान में संकरे रास्‍ते से लाए जाते थे, ये बलि देवताओं को प्रसन्‍न करने के लिए दी जाती थी.
2013 में इटली के प्रोफेसर फ्रांसेस्‍को डी आंद्रिया (Francesco D'Andria ) ने एक स्‍टडी शुरू की, इस स्‍टडी में सामने आया कि जिस गेट पर जानवरों की बलि दी जाती थी, वहां मौजूद मैदान से बड़ी मात्रा में कार्बन डाइऑक्‍साइड का उत्‍सर्जन हो रहा है.
2013 के अभियान के बाद, इस क्षेत्र को जहरीले उत्सर्जन के कारण सुरक्षा कारणों से बंद कर दिया गया. क्‍योंकि कई सदियों से किसी का ध्यान इस ओर नहीं गया था. इससे पहले लोगों को ध्‍यान 'गेट' तक ही सीमित था.
टूर गाइड मुहर्रम अल्‍दीबस ने बताया 'नर्क का दरवाजा' एक खास जगह है. वह पहले इस जगह आना चाहते थे, यह जगह Pamukkale आने वाले लोगों का ध्‍यान खींचेगी.
बुर्सा से पहुंची पर्यटक Hatice Şentürk ने बताया कि वह यहां के गेट के अस्तित्‍व के बारे में जानती थीं. वह यहां आने वाली पहली यात्रियों में से एक हैं. ऐसे में वह काफी खुश हैं.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story