
x
ओटावा: कनाडा के अलबर्टा प्रांत में जंगल की आग से जुझते हुए दुर्घटना में एक हेलीकॉप्टर पायलट की मौत हो गई। देश में रिकॉर्ड गर्मी के बीच होने वाली यह तीसरी मौत है। समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस ने गुरुवार को एक बयान में कहा कि पीस नदी क्षेत्र में मैनिंग शहर के दक्षिण-पूर्व में हुई दुर्घटना में घायल हुए 41 वर्षीय पायलट की मौत हो गई, हालांकि घटनास्थल पर सबसे पहले पहुंचे वनकर्मियों ने जान बचाने की कोशिश की थी।
बीबीसी ने कनाडा के परिवहन सुरक्षा बोर्ड (टीएसबी) के प्रवक्ता क्रिस क्रेपस्की के हवाले से बताया कि अधिकारियों को सबसे पहले गुरुवार शाम 6.15 बजे दुर्घटनास्थल पर एक इमरजेंसी बीकन से ट्रांसमिशन प्राप्त हुआ। उन्होंने कहा, "मुझे नहीं पता कि हेलीकॉप्टर पायलट की किन चरणों में मौत हुई होगी, यह तब हुआ होगा जब वह पानी उठा रहा था या पानी छोड़ रहा था। हम यही पता लगाने की कोशिश करे रहे है।"
प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने ट्विटर पर कहा, "मुझे यह सुनकर दुख हुआ कि जंगल की आग से जूझ रहे एक और कनाडाई व्यक्ति की जान चली गई। हम अपने प्रांत और अपने देश के प्रति उनकी सेवा को कभी नहीं भूलेंगे।"
पिछले हफ्ते, ब्रिटिश कोलंबिया के रेवेलस्टोक के पास एक पेड़ गिरने से 19 वर्षीय फायरफाइटर डेविन गेल की मौत हो गई थी। वर्तमान में, पूरे कनाडा में लगभग 900 आग की घटनाएं हुई हैं, जिनमें 553 ऐसी हैं जिन्हें "नियंत्रण से बाहर" माना जा रहा है।
देश ने एक साल में जंगल की आग से जलने वाले सबसे बड़े क्षेत्र के अपने रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है। इस साल अब तक, जंगल की आग ने कनाडा में 24 मिलियन एकड़ से अधिक भूमि को नष्ट कर दिया है। यह क्षेत्र लगभग आइसलैंड या अमेरिकी राज्य इंडियाना के आकार का है। आग से निकलने वाले धुएं के कारण अमेरिका के कई हिस्सों में वायु गुणवत्ता संबंधी सलाह दी गई है और लाखों अमेरिकियों को चेतावनियां दी गई हैं।
Tagsकनाडाकनाडा न्यूज़जंगलजंगल में आगहेलीकॉप्टर पायलटहेलीकॉप्टर पायलट मौतcanadacanada newswildfireshelicopter pilothelicopter pilot death
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





