
x
मॉस्को: रूस के मगादान क्षेत्र में गुरुवार को एक एमआई-8 हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। स्थानीय मीडिया ने यह जानकारी दी।
रूस की इंटरफैक्स समाचार एजेंसी ने स्थानीय आपातकालीन सेवाओं का हवाला देते हुए बताया, "एमआई-8 हेलीकॉप्टर मगादान क्षेत्र की एक खदान से 20 मजदूरों को ले जा रहा था, जो दुर्घटनाग्रस्त हो गया। दो लोगों की मौत हो गई और बाकी के बारे में जानकारी नहीं है।"
समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, यह घटना तब हुई जब हेलीकॉप्टर ने रूस के सुदूर पूर्व में मगादान ओब्लास्ट स्थित शहर इवेंस्क से 75 किमी दूर हार्ड लैंडिंग की। आपातकालीन सेवाओं ने कहा, "प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, मौसम बहुत खराब था, ह्यूमन एरर भी हो सकता है।" कोलिमा एविएशन से राहत और बचाव के लिए दो हेलीकॉप्टर दुर्घटनास्थल पर भेजे गए हैं।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





