विश्व

सैकड़ों लोगों के सामने क्रैश हुआ हेलिकॉप्टर, देखें LIVE वीडियो

jantaserishta.com
20 Feb 2022 4:03 PM IST
सैकड़ों लोगों के सामने क्रैश हुआ हेलिकॉप्टर, देखें LIVE वीडियो
x
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ भयावह वीडियो।

अमेरिका के फ्लोरिडा में मियामी बीच के पास समुद्र में एक हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त (Helicopter crashes Miami beach) हो गया. हेलिकॉप्टर जिस स्थान पर दुर्घटनाग्रस्त हुआ उससे कुछ ही दूरी पर सैकड़ों लोग स्वीमिंग और बीच पर पार्टी कर रहे थे.

हेलिकॉप्टर दुर्घटना में दो लोग घायल बताए जा रहे हैं. दोनों घायलों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वीडियो में देखा जा सकता है कि पूरा बीच लोगों से भरा हुआ है. तभी आसमान से हेलिकॉप्टर बीच समुद्र में गिर जाता है. वीडियो में उक्त स्थान के पास बड़ी संख्या में लोग स्वीमिंग करते हुए देखे जा सकते हैं. हेलिकॉप्टर को पानी में गिरता देख आसपास के लोगों में कोहराम मच जाता है और लोग इधर-उधर भागने लगते हैं.
मियामी बीच पुलिस अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल हेलिकॉप्टर में सवार दोनों लोगों की हालात स्थिर है. एमबीपीडी के ट्वीट के अनुसार घटना दोपहर लगभग 1:20 बजे (स्थानीय समयानुसार) हुई. घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस बीच फायर डिपार्टमेंट और ओशन रेस्क्यू विभाग अन्य सहयोगी एजेंसियों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और लोगों को निकाला.
मियामी बीच फायर रेस्क्यू के एक अधिकारी ने घटना के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि फिलहाल इसमें किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ है. अगर यह दुर्घटना 50 गज और अंदर की ओर जमीन पर होती तो बड़े पैमाने पर नुकसान होता और लोगों की जान जा सकती थी. वहीं, इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर लोग खूब शेयर कर रहे हैं.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story