विश्व
हेलीकॉप्टर हुआ क्रैश 3 लोगों ने गंवाई जान, हादसे का वीडियो बना रहा था न्यूज़ चैनल
jantaserishta.com
16 Sept 2026 9:06 AM IST

x
देखें वीडियो.
नई दिल्ली: अमेरिका के लॉस एंजेलिस के सैन फर्नांडो वैली में एक न्यूज हेलीकॉप्टर हादसे का शिकार हो गया. लॉस एंजेलिस फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक मौके पर तीन लोगों को मृत घोषित किया गया है, जबकि शुरुआती रिपोर्ट में एक व्यक्ति की मौत की पुष्टि की गई थी. यह हादसा चैट्सवर्थ इलाके में उसी जगह के पास हुआ, जहां कुछ समय पहले मेट्रो बस का एक जानलेवा हादसा हो चुका था. हेलीकॉप्टर किस न्यूज चैनल का था, इसकी अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है.
फायरकर्मियों के अनुसार यह हादसा दो कमर्शियल इमारतों के बीच, नॉर्थ मेसन एवेन्यू के 9100 ब्लॉक के पास हुआ. हेलीकॉप्टर वहां खड़े दो शिपिंग कंटेनरों और कई गाड़ियों के ऊपर जा गिरा. हादसे के पीछे की वजह अभी साफ नहीं है और जांच जारी है.
हादसे के फौरन बाद वहां भीषण आग लग गई, जिसे बुझाने के लिए लॉस एंजेलिस फायर डिपार्टमेंट की टीमें मौके पर पहुंचीं. इस दौरान स्काईकैल हेलीकॉप्टर ऊपर से पूरी घटना को कवर करता रहा. आग बुझने के बाद फायरकर्मियों और लॉस एंजेलिस पुलिस ने एक शव के ऊपर कैनोपी लगा दी. अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि हादसे के वक्त हेलीकॉप्टर के अंदर कितने लोग सवार थे.
मलबे की जांच अभी बाकी है, जिससे मृतकों और घायलों की सही संख्या का पता चल सकेगा. पुलिस और फायर डिपार्टमेंट दोनों इस हादसे की जांच में जुटे हैं, ताकि यह पता लगाया जा सके कि हेलीकॉप्टर अचानक कैसे नियंत्रण खो बैठा और यह हादसा कैसे हुआ.
A helicopter with @NBCLA has crashed. This was their feed as it happened. pic.twitter.com/9rHiqA1ZEI
— Traffic Cam Watch (@PCALive) September 16, 2026
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





