
x
काबुल: पश्चिमी अफगानिस्तान के घोर प्रांत की राजधानी फिरोज कोह में बुधवार को एक हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और 12 अन्य घायल हो गए। इस घटना की जानकारी प्रांतीय सरकार के प्रवक्ता अब्दुल वाहिद हमास ने दी।
समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, हमास ने कहा, "वायु सेना का एमआई-17 मॉडल हेलीकॉप्टर की तकनीकी समस्याओं के चलते आपातकालीन लैंडिंग करानी पड़ी, यह आज सुबह फिरोज कोह शहर में एक वाहन के नदी में गिरने के बाद बचाव अभियान पर था।''
उन्होंने आगे कहा, "लैंडिंग के दौरान हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और 12 अन्य घायल हो गए।"
अधिकारी ने आगे कहा कि घटना की जांच शुरू कर दी गई है।
Tagsहेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्तकाबुलपश्चिमी अफगानिस्तानएमआई-17 मॉडल हेलीकॉप्टरHelicopter crashesKabulWestern AfghanistanMi-17 model helicopter
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





