विश्व

हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त, 5 लोगों की मौत

Rounak Dey
27 Nov 2022 11:28 AM GMT
हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त, 5 लोगों की मौत
x
71 वर्षीय पायलट और 54 वर्षीय मैकेनिक की मौके पर ही मौत हो गई।
दक्षिण कोरिया के यांगयांग में एक बौद्ध मंदिर के पास रविवार को हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई है। अग्निशमन अधिकारियों ने कहा कि पीड़ितों की पहचान की जा रही है। वहीं योनहाप समाचार एजेंसी की एक रिपोर्ट के मुताबिक, अधिकारियों ने शुरू में माना था कि विमान में केवल दो लोग सवार थे जिसमें, 71 वर्षीय पायलट और 54 वर्षीय मैकेनिक की मौके पर ही मौत हो गई।
Next Story