
x
तलाशी अभियान समाप्त कर दिया गया है।
चीन में आज एक हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया। इस दौरान तीन लोगों की मौत हो गई है। रिपोर्ट के मुताबिक, हादसा मध्य चीनी प्रांत हुनान के एक पार्क में हुआ। वन अग्निशमन सेवा से संबंधित हेलीकॉप्टर चेनझोउ प्रान्त में स्थित एक पार्क में दुर्घटनाग्रस्त हुआ। इस दौरान हेलीकॉप्टपर में आग लग गई।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, एक स्थानीय निवासी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि उसने पार्क की पहाड़ी पर कई धमाकों की आवाज सुनी, जहां आग कम से कम 40 मिनट तक आग जल रही थी और धुआं हवा में उठ रहा था।
अधिकारियों ने घटनास्थल पर बचाव दल को तैनात किया है, लेकिन हेलीकॉप्टर में सवार कोई भी व्यक्ति नहीं बचा। मामले की जांच शुरू कर दी गई है और तलाशी अभियान समाप्त कर दिया गया है।
Next Story





