विश्व

नेपाल में भारी बारिश से तबाही: 51 की मौत, 47 घायल

jantaserishta.com
8 Oct 2025 4:43 PM IST
नेपाल में भारी बारिश से तबाही: 51 की मौत, 47 घायल
x
बीजिंग: नेपाल में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने व्यापक तबाही मचा दी है। भूस्खलन, बाढ़ और अन्य आपदाओं से निपटने के प्रयासों के बीच, मरने वालों की संख्या बढ़कर 51 हो गई है, जबकि 47 लोग घायल हुए हैं और 6 लोग अब भी लापता बताए जा रहे हैं।
नेपाल के राष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण प्राधिकरण ने एक आधिकारिक बयान में बताया कि मृतकों में से 38 लोगों की जान भूस्खलन में गई, 10 लोग बाढ़ की चपेट में आकर मारे गए, जबकि 3 लोगों की मौत बिजली गिरने से हुई।
नेपाली सेना और पुलिस ने संयुक्त रूप से 15 काउंटी में फंसे 1,337 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला है। कई इलाकों में सड़कें ध्वस्त हो गई हैं और संचार सुविधाएं बाधित हैं। वहीं, भूस्खलन और बाढ़ के कारण कई जलविद्युत स्टेशन भी क्षतिग्रस्त हुए हैं, जिससे बिजली आपूर्ति पर असर पड़ा है। सरकारी अधिकारियों के अनुसार, नेपाल के अधिकांश हिस्सों में 3 अक्टूबर से लगातार वर्षा हो रही है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story