विश्व
ब्राजील में भारी बारिश, भूस्खलन से करीब 30 लोगों की मौत, हजारों हुए विस्थापित
Rounak Dey
29 May 2022 2:36 AM GMT

x
अलागोस राज्य सरकार ने भारी बारिश के कारण प्रभावित 33 नगर पालिकाओं ने आपातकाल घोषित कर दिया है।
ब्राजील में भूस्खलन के कारण करीब 28 लोगों के मारे जाने की खबर है। बताया जा रहा है कि देश के पूर्वोत्तर इलाके पेरनामबुको में हुई भारी बारिश के बाद यह भूस्खलन हुआ है। वहीं प्रांत के एक दूसरे राज्य अलागोस में भारी बारिश के बाद नदी में आई बाढ़ के कारण दो अन्य लोगों की मौत हुई है।
खतरे के साए में हजारों लोग
प्रांत के सिविल डिफेंस अधिकारी ने ट्विटर पर जानकारी साझा करते हुए बताया कि पेरनामबुको में भारी बारिश के बाद आई बाढ़ और भूस्खलन के कारण करीब 760 लोगों को मजबूरन अपना घर छोड़ना पड़ा है। पेरनामबुको में नागरिक सुरक्षा एजेंसी के कार्यकारी सचिव, लेफ्टिनेंट कर्नल लियोनार्डो रोड्रिग्स ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में बताया कि लगभग 32,000 परिवार राज्य में भूस्खलन और बाढ़ के जोखिम वाले क्षेत्रों में रहते हैं।
विस्थापितों को लिए स्कूलों में आसरा
भारी बारिश के कारण अपने घरों से विस्थापित हुए लोगों को रेसिफे शहर में स्थित स्कूलों में ठहराया जा रहा है। वहीं, अलागोस राज्य सरकार ने भारी बारिश के कारण प्रभावित 33 नगर पालिकाओं ने आपातकाल घोषित कर दिया है।
Next Story