विश्व
ब्राजील में भारी बारिश से अब तक 68 की मौत, मलबों में खोजे जा रहे हताहत
jantaserishta.com
28 Feb 2026 11:51 AM IST

x
ब्रासिलिया: ब्राजील के दक्षिण पूर्वी प्रांत मिनस गेरेस में भारी बारिश से मरने वालों की संख्या 68 तक पहुंच गई है। इनमें से जुइज डे फोरा शहर में अब तक 62 की मौत हो चुकी है जबकि उबा में भी छह की जान जा चुकी है।
स्थानीय प्रशासन के मुताबिक मरने वालों की संख्या बढ़ने का मुख्य कारण मलबों से शव मिलने और इलाज के दौरान घायलों की मौत है। जुइज डे फोरा शहर में अब भी तीन और उबा में दो लोगों के लापता होने की पुष्टि हुई है। राहत एवं बचाव दल ने गिरे हुए घरों में तलाशी अभियान जारी रखा है।
प्रशासन की ओर से भारी मशीनरी, खोजी कुत्तों और बचाव दल के सदस्यों की मदद से मलबे के नीचे दबे लोगों की तलाश करने का काम जारी है। इलाके में सोमवार दोपहर को भारी बारिश के चलते नदियों में उफान आने से कई पुल और अंडरपास तबाह हो गए थे, जबकि कई पेड़ गिरने से सड़कें बाधित हो गईं।
ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला दा सिल्वा ने पीड़ित लोगों के परिजनों और बचाव में जुटे कर्मियों के लिए संवेदना जताई है। वहीं, मिनस गेरेस के गवर्नर रोमियो जेमा ने प्रांत में तीन दिन के शोक की घोषणा की है। उधर, रक्षा मंत्रालय ने इमरजेंसी के तहत प्रभावित इलाकों में टुकड़ियों की मदद से मलबों को हटाने, खाद्य सामग्री पहुंचाने, अस्थायी शिविर बनाने और मानवीय मदद पहुंचाने की पहल की है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





