विश्व

ब्राजील में भारी बारिश ने मचाई तबाही, पढ़े लेटेस्ट अपडेट

jantaserishta.com
18 Feb 2022 8:09 AM IST
ब्राजील में भारी बारिश ने मचाई तबाही, पढ़े लेटेस्ट अपडेट
x

नई दिल्ली: ब्राजील (Brazil) की राजधानी रियो डि जिनेरियो (Rio de Janeiro) के प्रशासन ने पेट्रोपोलिस शहर में बाढ़ और मिट्टी धंसने (landslide) की घटनाओं में अभी तक 105 लोगों के मरने की पुष्टि की है, हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि और कितने लोग मिट्टी में दबे हुए हैं. शहर के मेयर रूबेंस बोमटेंपो ने लापता लोगों की संख्या के बारे में कोई जानकारी नहीं दी. उन्होंने कहा कि राहत एवं बचाव कार्य अभी जारी है. उन्होंने बुधवार को संवाददाताओं से बातचीत में कहा,'' हमें अभी भी त्रासदी की पूरी-पूरी जानकारी नहीं है. यह बेहद मुश्किल भरा दिन था''. मंगलवार की इन घटनाओं के 24 घंटे से अधिक समय बीत जाने के बाद भी परिजन मलबे में अपने लोगों को तलाश रहे हैं.

राजधानी के सरकारी अभियोजन कार्यालय ने बुधवार को एक बयान जारी करके कहा कि उसने लापता 35 लोगों के नामों की सूची तैयार की है. लोगों ने तबाही के मंजर के वीडियो बना कर उन्हें सोशल मीडिया में साझा किया है, जिनमें घरों को मिट्टी में धंसे और कारों को मलबे के साथ बहते देखा जा सकता है. रियो डि जिनेरियो के गवर्नर क्लॉडियो कास्ट्रो ने कहा कि 400 लोग बेघर हो गए हैं और 24 लोगों को मलबे से जिंदा निकाला गया है. ब्राजील के राष्ट्रपति जेयर बोलसोनारो ने दुख की इस घड़ी में जनता के साथ खड़े होने की बात कही है. वह फिलहाल रूस की यात्रा पर हैं.
180 सैन्यकर्मी बचाव अभियान में जुटे हैं
रियो द जेनेरो के अग्निशमन विभाग ने एक बयान जारी कर मंगलवार को कहा था कि मृतकों संख्या और बढ़ने की आशंका है, क्योंकि बचाव दल पेट्रोपोलिस क्षेत्र के प्रभावित इलाके में पीड़ितों की तलाश कर रहे हैं. रियो राज्य के दमकल विभाग ने एक बयान में बताया कि 180 सैन्यकर्मी बचाव अभियान में जुटे हैं. विभाग ने बताया कि इलाके में दिन में तीन घंटे के भीतर 25.8 सेंटीमीटर बारिश हुई, जो इससे पहले के 30 दिन में हुई बारिश के बराबर है.
2011 में 900 लोगों की हुई थी मौत
आपको बता दें कि इसी महीने की शुरुआत में मूसलाधार बारिश के कारण आई बाढ़ और भूस्खलन से देश के दक्षिण-पूर्वी हिस्से में कम से कम 28 लोगों की मौत हो गई थी. ज्यादातर मौत साओ पाउलो राज्य और रियो के उत्तरी क्षेत्र में हुई थी. वहीं साल 2011 के जनवरी महीने में भारी बारिश के कारण रियो के पहाड़ी क्षेत्र में 900 से अधिक लोगों की मौत हो गई थी.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story