विश्व

भारी बारिश से 14 की मौत, एक लापता

jantaserishta.com
7 Aug 2023 8:05 AM IST
भारी बारिश से 14 की मौत, एक लापता
x
बीजिंग: पूर्वोत्तर चीन के जिलिन प्रांत के शुलान शहर में भारी बारिश के बाद रविवार रात 10 बजे तक चौदह लोगों की मौत हो चुकी थी और एक व्यक्ति लापता था। स्थानीय अधिकारियों ने ये जानकारी दी। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, जलाशयों और प्रमुख नदियों में जल स्तर अब थोड़ा कम हुआ है।
शुलान में मंगलवार रात से लगातार बारिश हो रही थी। बारिश का यह दौर अब समाप्त हो चुका है। स्थानीय सरकार ने जल्द से जल्द लोगों के सामान्य जीवन को फिर से शुरू करने के लिए निवासियों को स्थानांतरित करने, सड़कों की मरम्मत करने और बिजली और संचार बहाल करने के लिए विभिन्न बचाव बलों को तैनात किया है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story