विश्व
दक्षिणी कैलिफोर्निया में इस सप्ताह भारी बारिश और तूफान की संभावना
jantaserishta.com
6 Jun 2023 9:35 AM IST

x
DEMO PIC
लॉस एंजेलिस (आईएएनएस)| दक्षिणी कैलिफोर्निया में इस सप्ताह आसमान में बादल छाए रहेंगे। बारिश व गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने यूएस नेशनल वेदर सर्विस (एनडब्ल्यूएस) का हवाला देते हुए बताया कि लो-प्रेशर सिस्टम के चलते बुधवार तक मौसम ठंडा रहने का अनुमान है और सप्ताह के बाकी दिनों में आसमान में बादल छाए रहेंगे।
एनडब्ल्यूएस लॉस एंजिल्स ने ट्वीट किया, भारी बारिश और तेज हवा के चलने की संभावना है। अलग-अलग जगहों पर बिजली गिरने की भी संभावना है, जिससे घास में आग लग सकती है। लॉस एंजिल्स टाइम्स की एक रिपोर्ट में कहा गया, मई और जून के महीनों के दौरान, ऊपरी वायुमंडल अधिक स्थिर हो जाता है, लेकिन कम दबाव का गर्त अभी भी इस क्षेत्र के ऊपर से गुजरता हैं, जिसके चलते मे ग्रे या जून ग्लोम के कम बादल होते हैं। समुद्री परत तब बनती है जब समुद्र की सतह के पास हवा की परत उसके ऊपर की हवा की तुलना में ठंडी होती है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





