विश्व

पाकिस्तान में आई बाढ़ से ऐतिहासिक स्थलों को भारी नुकसान, माउंट ऑफ द डैड भी क्षतिग्रस्त

Subhi
1 Sep 2022 12:41 AM GMT
पाकिस्तान में आई बाढ़ से ऐतिहासिक स्थलों को भारी नुकसान, माउंट ऑफ द डैड भी क्षतिग्रस्त
x
पाकिस्तान के सिंध प्रांत में सदियों पुरानी सिंधु घाटी सभ्यता के अंतिम बचे अहम स्थलों मोहनजोदड़ो के 'माउंट ऑफ द डैड' और कोटदीजी को देश में आई बाढ़ से भारी नुकसान पहुंचा है।

पाकिस्तान के सिंध प्रांत में सदियों पुरानी सिंधु घाटी सभ्यता के अंतिम बचे अहम स्थलों मोहनजोदड़ो के 'माउंट ऑफ द डैड' और कोटदीजी को देश में आई बाढ़ से भारी नुकसान पहुंचा है। सिंधु घाटी सभ्यता के सबसे बड़े नगरों में से एक मोहनजोदड़ो की स्थापना करीब 2,500 ईसा पूर्व में की गई थी और यह सिंध प्रांत में स्थित है। इस पुरातत्व स्थल को यूनेस्को ने वर्ष 1980 में विश्व विरासत की सूची में शामिल किया था।

डॉन अखबार के मुताबिक सिंधु घाटी सभ्यता के कुछ बचे हुए अवशेषों में शामिल मोहनजोदड़ो के 'माउंट ऑफ द डैड' को नीले रंग के तिरपाल से ढका गया था लेकिन इसके बावजूद कर्मचारी पानी के रिसाव को रोकने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। खबर के मुताबिक इलाके के लरकाना में सबसे अधिक बारिश हुई है जिसकी वजह से शाह बहारो और तज्जार नामक ऐतिहासिक इमारतों में भी जल जमाव की स्थिति है।

कई कब्रों को भी पहुंचा है नुकसान

खबर के मुताबिक लगातार बारिश की वजह से मोरो स्थित मियां नूर मोहम्मद काहोरो कब्रिस्तान और छह मकबरे सहित कई कब्रों को नुकसान पहुंच रहा है। एक अधिकारी के हवाले से खबर में कहा गया है कि एक अन्य प्राचीन ऐतिहासिक स्थल कोटदीजी चार से पांच फुट तक पानी में डूबा है। सिंध में विरासतों को संरक्षित करने के लिए गठित 'एंडाउमेंट फंड ट्रस्ट' के सचिव हामिद अखुंद ने बताया, 'कोटदीजी भी रानीकोट की दीवारों की तरह ध्वस्त हो गया है।'


Next Story