विश्व

Buildings को भारी नुकसान, बचाव अभियान जारी

Ratna Netam
6 July 2026 6:28 PM IST
Buildings को भारी नुकसान, बचाव अभियान जारी
x

Kyiv कीव : यूक्रेन की राजधानी कीव एक बार फिर रूस के भीषण हमले से दहल उठी। ताबड़तोड़ मिसाइल और ड्रोन हमलों में कम से कम 14 लोगों की मौत हो गई, जबकि 46 से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं। घायलों में पांच बच्चे भी शामिल हैं। कीव क्षेत्रीय सैन्य प्रशासन प्रमुख तिमुर तकाचेंको ने इस हमले की पुष्टि की है।

उन्होंने बताया कि शहर के विभिन्न इलाकों में तीन और लोगों की मौत की सूचना मिली है। इसके साथ ही 20 से अधिक स्थानों पर बचाव और राहत कार्य जारी है। आपातकालीन सेवाओं के अनुसार कई इमारतें क्षतिग्रस्त हुई हैं और मलबे में लोगों के फंसे होने की आशंका है।कीव के मेयर विटाली क्लिट्स्को ने बताया कि रूसी बैलिस्टिक मिसाइलों के हमले से कई अपार्टमेंट कॉम्प्लेक्स में आग लग गई। साथ ही गोदामों और गैरेज वर्कशॉप को भी भारी नुकसान पहुंचा है। सुबह तक तीन बड़ी इमारतें आंशिक रूप से ढह गईं, जिसके बाद बचावकर्मी लगातार राहत कार्य में जुटे हैं। आग बुझाने के लिए हेलीकॉप्टरों की मदद भी ली जा रही है।

यूक्रेन की वायु सेना के अनुसार, रूस ने इस हमले में 68 मिसाइलें और 351 ड्रोन दागे। इनमें 23 बैलिस्टिक मिसाइलें, छह सुपरसोनिक और हाइपरसोनिक मिसाइलें शामिल थीं। यूक्रेनी वायु रक्षा ने 37 मिसाइलों और 326 ड्रोनों को नष्ट या निष्क्रिय करने का दावा किया है, हालांकि बैलिस्टिक और हाइपरसोनिक मिसाइलों को रोकने में सफलता नहीं मिल सकी।इस हमले के बाद यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने पश्चिमी देशों से पैट्रियट मिसाइल इंटरसेप्टर सिस्टम की और आपूर्ति की मांग दोहराई है। उन्होंने कहा कि यह प्रणाली बैलिस्टिक मिसाइलों से बचाव के लिए बेहद जरूरी है।

यह हमला ऐसे समय में हुआ है जब तुर्की में नाटो शिखर सम्मेलन होने जा रहा है, जहां जेलेंस्की की अमेरिकी राष्ट्रपति से मुलाकात की संभावना है। इससे पहले भी कीव पर हाल के दिनों में घातक हमले हुए हैं, जिससे हालात और तनावपूर्ण हो गए हैं।दूसरी ओर रूस के रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि उसने लंबी दूरी के सटीक हथियारों और ड्रोन के जरिए यूक्रेन के सैन्य, ऊर्जा और रक्षा उद्योग से जुड़े ठिकानों को निशाना बनाया है। इस संघर्ष के चलते क्षेत्र में तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है।

Next Story