विश्व

बस-पिकअप के बीच जोरदार टक्कर, 13 लोगों की मौत

jantaserishta.com
16 April 2024 3:34 PM IST
बस-पिकअप के बीच जोरदार टक्कर, 13 लोगों की मौत
x
ढाका: बांग्लादेश में फरीदपुर शहर के कन्हैयापुर इलाके में मंगलवार को बस और पिकअप ट्रक की आमने-सामने से टक्कर हो गई। हादसे में कम से कम 13 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए।
द डेली स्टार की रिपोर्ट के अनुसार, फरीदपुर के एसपी मोहम्मद मुर्शीद आलम ने मृतकों की संख्या की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि 11 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो को अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया। दुर्घटना सुबह करीब 7.30 बजे हुई। मगुरा जाने वाली बस फरीदपुर जाने वाले पिकअप ट्रक से टकरा गई थी। सभी मृतक पिकअप ट्रक में सवार थे। दुर्घटना का सटीक कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
बांग्लादेश सड़क परिवहन प्राधिकरण के अनुसार, 8 से 14 अप्रैल के बीच सड़क दुर्घटनाओं में कम से कम 122 लोग मारे गए और 195 अन्य घायल हुए हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story