विश्व

Heat wave: हज यात्रा के दौरान जॉर्डन के 14 श्रद्धालुओं की लू लगने से मौत

Sanjna Verma
17 Jun 2024 12:14 PM GMT
Heat wave: हज यात्रा के दौरान जॉर्डन के 14 श्रद्धालुओं की लू लगने से मौत
x
MINAमीना। सऊदी अरब में रविवार को भीषण गर्मी के बीच बड़ी संख्या में हज यात्रियों ने शैतान को प्रतीकात्मक रूप से पत्थर मारने की रस्म अदा की। जॉर्डन की सरकारी समाचार के अनुसार, हज यात्रा के दौरान जॉर्डन के 14 श्रद्धालुओं की Heat wave लगने से मृत्यु हो गई है। विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि वह सऊदी अरब में मृतकों को दफनाने या शव को Jordan भेजने के लिए सऊदी अधिकारियों के साथ बातचीत कर रहा है।
शैतान को प्रतीकात्मक रूप से पत्थर मारने की रस्म हज यात्रा के अंतिम दिनों में विश्वभर के मुस्लिमों के लिए ईद- उल-अजहा की शुरुआत का प्रतीक है। शैतान को पत्थर मारना इस्लाम के पांच स्तंभों और हज की अंतिम Rituals में से एक है। यह रस्म पवित्र शहर मक्का के बाहर अराफात की पहाड़ी पर 18 लाख से अधिक हज यात्रियों के एकत्र होने के एक दिन बाद हुई, जहां हज यात्री हज की वार्षिक पांच दिवसीय रस्में पूरी करने आते हैं।
Next Story