विश्व

खतरा! पोर्न ऐक्टर्स का फैसला, इस कारण बंद किया काम

jantaserishta.com
29 Sept 2022 12:17 PM IST
खतरा! पोर्न ऐक्टर्स का फैसला, इस कारण बंद किया काम
x

न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान | DEMO PIC 

फिल्म ऐक्टरों ने काम करना बंद कर दिया है।
लंदन: यूके में बहुत सारे अडल्ट फिल्म ऐक्टरों ने काम करना बंद कर दिया है। इसकी वजह एक बीमारी है जो कि सेक्शुअली ट्रांसमिट होती है। यूरोप में इन दिनों सिफलिस नाम की बीमारी फैल रही है। इंडिपेंडेंट की रिपोर्ट के मुताबिक यूके में अडल्ट फिल्म ऐक्टर एक यूनियन बनाना चाहते हैं। अमेरिका में अडल्ट ऐक्टर्स के सेक्शुअल हेल्थ का डेटाबेस उपलब्ध करवाने वाली संस्था PASS ने कहा है कि कई लोग सिफलिस से संक्रिमत पाए गए हैं जो कि एक खतरा बना हुआ है।
सिफलिस एक बैक्टीरियल इन्फेक्शन है जो कि शारीरिक संबंधों के जरिए फैलता है। बैक्टीरिया का का नाम ट्रैपोनेमा पैलिडम है। इसकी शुरुआत खुजली से होती है। हालांकि यह भयंकर रूप भी ले सकता है। इससे आंतरिक अंगों को नुकसान पहुंच सकता है। अगर किसी गर्भवती महिला को यह संक्रमण होता है तो बच्चा मरा हुआ भी पैदा हो सकता है। संक्रिमित इंजेक्शन से भी इस संक्रमण की संभावना रहती है।
एक अडल्ट ऐक्टर लियान यंग ने कहा, प्रोफेशनल पोर्न ऐक्टरों ने पिछले कुछ दिनों से काम बंद कर दिया है क्योंकि उन्हें सिफिलिस का चिंता है। उन्होंने कहा, जो बड़े ऐक्टर हैं वो ज्यादा चिंतित हैं। उन्हें बहुत नुकसान भी हो रहा है। यूरोप में इस बीमारी का अलर्ट है। कई फिल्मों की शूटिंग रोक दी गई है। ऐसे में प्रोड्यूसर और ऐक्टर दोनों को नुकसान उठाना पड़ रहा है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story