विश्व

कहर : चीन में फैला कोरोना का डेल्टा वैरिएंट, प्रातों में तेजी से बढ़ रहे मामले

Subhi
5 Aug 2021 1:11 AM GMT
कहर : चीन में फैला कोरोना का डेल्टा वैरिएंट, प्रातों में तेजी से बढ़ रहे मामले
x
कोरोना का पहला मामला चीन में मिला था, लेकिन चीन ने कोरोना पर जल्दी ही काबू पा लिया था। चीन दुनिया में पहला ऐसा देश था

कोरोना का पहला मामला चीन में मिला था, लेकिन चीन ने कोरोना पर जल्दी ही काबू पा लिया था। चीन दुनिया में पहला ऐसा देश था जिसने अनलॉक किया था। अब फिर चीन में कोरोना अपना पैर पसार रहा है। चीन ने जिन प्रांतों को कोरोना मुक्त घोषित किया था अब वे कोरोना के डेल्टा वैरिएंट का सामना कर रहे हैं।

चीन में कोरोना डेल्टा वैरिएंट तेजी से बढ़ रहा है। बुधवार को चीन ने 71 में महीनों में पहली बार कोरोना वायरस मामलों की सबसे अधिक संख्या दर्ज की। 30 जुलाई से लगातार पांच दिनों तक नए मामलों की संख्या बढ़ रही है। बड़े पैमाने पर परीक्षण और संपर्क ट्रेसिंग अभियानों ने डेल्टा वैरिएंट से होने वाले संक्रमणों का पता लगाया है।

डेल्टा वैरिएंट पहली बार भारत में पहचाना गया था। अब जुलाई के अंत से राजधानी बीजिंग सहित एक दर्जन से अधिक चीनी शहरों में पाया गया। चीन ने 20 जुलाई और 3 अगस्त के बीच कोरोना लक्षणों के साथ 485 मामले दर्ज किए, हालांकि यह तुरंत स्पष्ट नहीं है कि कितने डेल्टा संस्करण शामिल हैं।

चीन के लिए सबसे बड़ी चुनौती डेल्टा वैरिएंट को रोकना है, इसके लिए उसे व्यापक रणनीति बनानी पड़ेगी। नई परेशानी यह है कुछ जगहों पर मास्क पहनने और सोशल डिस्टेंसिंग में ढील दी गई है वहीं देश का अधिकांश हिस्सा महीनों से कोविड-मुक्त है। वायरस इसका फायदा उठा सकता है। गर्मी की छुट्टी और यात्राएं डेल्टा वैरिएंट के फैलने का कारण हो सकती हैं।

खबरों की मानें तो प्रारंभिक डेल्टा संक्रमण जुलाई के मध्य में मास्को से पूर्वी चीनी शहर नानजिंग में एक विदेशी उड़ान के माध्यम से पहुंचा। फ्लाइट में सवार सात यात्री वैरिएंट से संक्रमित थे। यह बाद में हवाई अड्डे के सफाई कर्मचारियों के एक समूह में फैल गया, जिनमें से नौ का 20 जुलाई को पॉजिटिव टेस्ट आया था। इसके बाद हवाई अड्डे से संक्रमण चीन के अन्य प्रांतों में फैल गया।


Next Story