जंग का हो गया आगाज? यूक्रेन-रूस तनाव से टेंशन में दुनिया, चीन और भारत का एक रुख

नई दिल्ली: रूस और यूक्रेन के बीच जारी संघर्ष ने पूरी दुनिया को दोफाड़ कर दिया है। एक तरफ अमेरिका समेत तमाम नाटो देशों ने रूस की आक्रामक कार्रवाई की निंदा की है तो वहीं भारत और चीन जैसे बड़े राष्ट्रों ने इस पूरे विवाद पर तटस्थता बरती है। रूस ने इस तनाव के लिए अमेरिका और उसके सहयोगी देशों को जिम्मेदार ठहराया है। संयुक्त राष्ट्र में रूसी राजनयिक ने कहा कि अमेरिका और उसके पश्चिमी सहयोगियों ने यूक्रेन को सैन्य कार्रवाई के लिए उकसाने का काम किया है। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की मीटिंग में सोमवार रात रूसी राजनियक वैसिली नेबेंजिया ने यूक्रेन पर आरोप लगाया कि उसकी ओर से लुहान्सक और डोनेत्सक इलाके में बम फेंके जा रहे हैं।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





