विश्व

बन गया दुनिया का पहला यूनिसेक्स कंडोम, महिला-पुरुष दोनों कर सकते हैं इस्तेमाल, यहां जानें कीमत

jantaserishta.com
29 Oct 2021 8:40 AM IST
बन गया दुनिया का पहला यूनिसेक्स कंडोम, महिला-पुरुष दोनों कर सकते हैं इस्तेमाल, यहां जानें कीमत
x
यूनिसेक्स कंडोम बनाने वाले वैज्ञानिकों का दावा है कि इससे लोगों की सेक्सुअल हेल्थ सुधरेगी.

कुआलालम्पुर. मलेशिया (Malaysia) के एक वैज्ञानिक ने दुनिया का पहला यूनिसेक्स कंडोम (Unisex Condom) बना लिया है. इस यूनिसेक्स कंडोम को महिला और पुरुष दोनों इस्तेमाल कर सकते हैं. इस कंडोम को मलेशिया के गायनेकोलॉजिस्ट (Gynaecologist) ने मेडिकल ग्रेड मटेरियल (Medical Grade Material) से बनाया है, ये मटेरियल घावों की सर्जरी की ड्रेसिंग के लिए इस्तेमाल किया जाता है.

यूनिसेक्स कंडोम बनाने वाले वैज्ञानिकों का दावा है कि इससे लोगों की सेक्सुअल हेल्थ सुधरेगी. यूनिसेक्स कंडोम से महिला और पुरुष दोनों को फायदा होगा. यूनिसेक्स कंडोम (Condom) एक तरफ से चिपकने वाला है.
ट्विन कैटालिस्ट फर्म के गायनेकोलॉजिस्ट जॉन टैंग इंग चिन ने कहा कि यूनिसेक्स कंडोम बाकी रेगुलर कंडोम की तरह ही है. बस इसे पुरुष और महिला दोनों इस्तेमाल कर सकते हैं. यूनिसेक्स कंडोम में रेगुलर कंडोम से ज्यादा प्रोटेक्शन है.
बता दें कि Wondaleaf यूनिसेक्स कंडोम के हर पैकेट में दो कंडोम होंगे और इसकी कीमत 14.99 रिंगिट यानी करीब 270 रुपये होगी. मलेशिया में 20-40 रिंगिट में एक दर्जन कंडोम खरीदे जा सकते हैं. गायनेकोलॉजिस्ट (Gynaecologist) ने यूनिसेक्स कंडोम पोलीयूरीथेन (Polyurethane) से बनाया है. ये मटेरियल पारदर्शी (Transparent) होता है. पोलीयूरीथेन मटेरियल काफी पतला और फ्लेक्सिबल होता है. ये मजबूत और वाटरप्रूफ होता है.
जॉन टैंग इंग चिन ने दावा किया है कि यूनिसेक्स कंडोम इतना पतला है कि जब आप इसे पहनेंगे तो आपको पता भी नहीं चलेगा. ये ड्रेसिंग में इस्तेमाल किए जाने वाले मटेरियल से बना है. गायनेकोलॉजिस्ट जॉन टैंग इंग चिन ने बताया कि यूनिसेक्स कंडोम कई राउंड की क्लीनिकल रिसर्च और टेस्टिंग के बाद बनाया गया है. यूनिसेक्स कंडोम दिसंबर से फर्म की वेबसाइट पर खरीदने के लिए उपलब्ध होगा. (एजेंसी इनपुट)

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story