विश्व

हैरी ने राजशाही की आलोचना की

Teja
29 March 2023 7:22 AM GMT
हैरी ने राजशाही की आलोचना की
x

यूनाइटेड : ब्रिटेन के प्रिंस हैरी ने टैबलॉयड के पत्रकारों को 'अपराधी' बताया है। उन्होंने अदालती दस्तावेजों में बकिंघम पैलेस पर फोन हैकिंग के बारे में जानकारी छिपाने का आरोप लगाया है।

हैरी ने कहा कि वह अपने देश के प्रति प्रेम के कारण टैबलॉयड "अपराधियों" द्वारा कथित गलत काम को उजागर कर रहे हैं। इसलिए उन्होंने प्राइवेसी के उल्लंघन के मामले में एक समाचारपत्र समूह के खिलाफ केस दर्ज कराया है। लंदन के हाईकोर्ट में प्रिंस हैरी और छह अन्य व्यक्तियों ने संबंधित समाचार पत्रों, दैनिक मेल के प्रकाशक, फोन-हैकिंग और अन्य गोपनीयता उल्लंघनों पर मुकदमा किया है।

इस दैरान प्रिसं हैरी ने टैब्लॉइड प्रेस के साथ मिलीभगत के लिए राजशाही की आलोचना की। उन्‍होंने कहा कि संस्‍थान ने यह स्‍पष्‍ट कर दिया है कि शाही परिवार के सदस्‍य अदालत के गवाह बॉक्‍स में नहीं आते हैं क्‍योंकि यह प्रशासन के गलत कामों को उजागर कर सकता है।

Next Story