हार्ले डेविडसन जल्द लॉन्च करेगी इलेक्ट्रिक साइकिल, ये होगी खासियत

हार्ले डेविडसन ने एक इलेक्ट्रिक बाइक पेश की है. इसे आप इलेक्ट्रिक साइकिल भी कह सकते हैं. क्योंकि देखने में ये आम साइकिल से ज़्यादा अलग नहीं है.
हार्ले डेविडसन आने वाले समय में अपने e Bike डिविज़न को Serial 1 Cycle कंपनी ने नाम से स्टैब्लिश कर सकती है.
आपको बता दें कि 1903 में हार्ले डेविसन की सबसे पुरानी मोटरसाइकिल का नाम Serial Number One था. Serial 1 Cycle के लिए कंपनी ने एक अलग टीम तैयार की है.
यही वजह है कि कंपनी ने इसका भी नाम Serial 1 रखा है. इस इलेक्ट्रिक बाइक की बिक्री अगले साल मार्च से शुरू होगी. कंपनी ने फिलहाल इसके स्पेसिफिकेशन्स शेयर नहीं किए हैं.
Serial 1 में व्हाइट टायर्स दिए गए हैं और आम साइकल की तरह इसमें भी एक सीट है और ट्रेडिशनल चेन के साथ पेडल्स दिए गए है. कंपनी ने Serial 1 Cycle के लिए एक डेडिकेटेड वेबसाइट भी बनाई है.
Harley Davidson Serial 1 Cycle वेबसाइट पर काउंटडाउन टाइमर है जो 16 नवंबर तक के लिए है. यानी कंपनी 16 नवंबर को इसके बारे में और भी जानकारी शेयर कर सकती है.
हार्ले डेविडसन के मुताबिक़ Serial 1 eBucycle किसी को भी दूर, तेज़ और बिना एफर्ट के राइड देगी, जो अर्बन कम्यूट के लिए बेहतरीन सल्यूशन होगा.
अगले महीने कंपनी इस eCycle के बारे में डीटेल्स बताएगी तब साफ़ होगा कि ये कैसे काम करेगी. इसमें इलेक्ट्रिक का यूज कैसे किए जाएगा और इसका मार्केट क्या होगा.
गौरतलब है कि पिछले कुछ समय से हार्ले डेविडसन भारत से जाने की तैयारी में थी. लेकिन अब कंपनी भारतीय बाइक मेकर हीरो मोटोकॉर्प के साथ पार्टनरशिप की है. यानी कंपनी फिलहाल भारत में रहेगी और हीरो मोटोकॉर्प के साथ मिल कर अपना बिजनेस आगे बढ़ाएगी.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





