विश्व

Happy New Year 2025: आ गया नया साल, जोरदार जश्न

jantaserishta.com
31 Dec 2024 4:50 PM IST
Happy New Year 2025: आ गया नया साल, जोरदार जश्न
x
देखें वीडियो.
Happy New Year 2025: न्यूजीलैंड के ऑकलैंड में आतिशबाजी के साथ New Year 2025 का स्वागत किया गया. ऑकलैंड के प्रसिद्ध क्लॉक टावर रोशनी से जगमगता नजर आया.
किरीटीमाटी द्वीप (Christmas Island) पर सबसे पहले नए साल का आगाज हुआ. भारतीय समयानुसार आज दोपहर 3.30 बजे ही यहां 2025 का आगाज हो गया. यह द्वीप प्रशांत महासागर में स्थित है और किरिबाती रिपब्लिक का हिस्सा है. यहां का समय भारत से 7.30 घंटे आगे है, यानी जब भारत में 3:30 बजे होते हैं, तो किरीटीमाटी में रात के 12 बजते हैं.
भारत से पहले 41 देश मनाएंगे नए साल का जश्न
आज रात जैसे ही घड़ी में 12 बजेंगे वैसे ही भारतवासी 2024 को विदाई देंगे और साल 2025 का स्वागत करेंगे. अलग-अलग टाइम जोन के कारण दुनिया के देशों में अलग-अलग समय पर नए साल का जश्न मनाया जाता है. भारत से पहले 41 देश ऐसे हैं, जहां नया साल मनाया जाता है.
अमेरिकी समोआ और नीयू द्वीप में सबसे आखिरी में मनाया जाता है नए साल का जश्न
किरीटीमाटी द्वीप में नए साल के आगाज के कुछ ही मिनट बाद न्यूजीलैंड के टोंगा और चैथम आईलैंड में भी नया साल मनाया जाता है. सबसे आखिरी में नए साल का जश्न दक्षिण प्रशांत में अमेरिकी समोआ और नीयू द्वीप में मनाया जाता है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story