विश्व

हान चंग ने विदेशी प्रतिनिधिमंडलों के प्रभारियों से मुलाकात की

jantaserishta.com
24 Jun 2025 5:36 PM IST
हान चंग ने विदेशी प्रतिनिधिमंडलों के प्रभारियों से मुलाकात की
x
बीजिंग: चीनी उपराष्ट्रपति हान चंग ने चीन की राजधानी पेइचिंग में शांगहाई सहयोग संगठन (एससीओ) के सदस्य देशों की सुरक्षा परिषदों के सचिवों की 20वीं बैठक में भाग लेने आए विदेशी प्रतिनिधिमंडलों के प्रभारियों से मुलाकात की।
इस मौके पर हान चंग ने कहा कि चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने वैश्विक सुरक्षा पहल पेश की। चीन एक आम, व्यापक, सहकारी और सतत सुरक्षा अवधारणा की सक्रिय रूप से वकालत करता है, जिसे अधिक से अधिक देशों द्वारा मान्यता व समर्थन दिया गया है। परिवर्तनों एवं अराजकता से भरी दुनिया का सामना करते हुए, चीन एससीओ के सदस्य देशों के साथ बहुपक्षवाद को बनाए रखने, स्थायी सुरक्षा हासिल करने, कानून के शासन की भावना को बनाए रखने, पारस्परिक लाभ व आम जीत प्राप्त करने, समानता व एकजुटता को बनाए रखने, संयुक्त शासन करने, गहन सहयोग बनाए रखने और क्षमता उन्नत करने को तैयार है। इस तरह, सुरक्षा और स्थिरता बनाए रखने में एससीओ की भूमिका बढ़ाई जाएगी।
विदेशी पक्षों की ओर से बोलते हुए, कजाकिस्तान के सुरक्षा परिषद के सचिव नूरदा उलेतोव और बेलारूस के सुरक्षा परिषद के राज्य सचिव वोल्फोविच ने एससीओ के वर्तमान अध्यक्ष देश के रूप में चीन की महत्वपूर्ण भूमिका की प्रशंसा की और सहयोग से सुरक्षा चुनौतियों का सामना करने की इच्छा जताई।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story