विश्व
Israel-Hamas war: गाजा में युद्धविराम प्रस्ताव पर इजराइल को हमास का जवाब
jantaserishta.com
15 March 2024 9:17 AM IST

x
Israel-Hamas war: गाजा में युद्धविराम प्रस्ताव पर इजराइल को हमास का जवाब
यरूशलम: गाजा में युद्धविराम के नए प्रस्ताव पर हमास ने इजराइल को अपना जवाब भेज दिया है। समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने एक इजराइली अधिकारी के हवाले से बताया कि मामले में मध्यस्थता कर रहे कतर के प्रधान मंत्री शेख मोहम्मद बिन अब्दुलरहमान बिन जसीम अल थानी ने गुरुवार को इजराइल की खुफिया एजेंसी मोसाद के प्रमुख डेविड बार्निया को हमास का लिखित जवाब सौंपा।
इस पर इज़राइली प्रधानमंत्री कार्यालय ने कहा कि प्रस्ताव पर चर्चा के लिए शुक्रवार को युद्धकालीन कैबिनेट की बैठक बुलाने की उम्मीद है। हमास ने एक बयान में पुष्टि किया कि उसने अपने जवाब में एक "व्यापक दृष्टिकोण" प्रस्तुत किया है। इसमें युद्धविराम और गाजा में बंधकों की रिहाई शामिल है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





