विश्व

इजरायल पर हमला करने पर हमास को चुकानी होगी कीमत: प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू

jantaserishta.com
28 Aug 2023 8:53 AM IST
इजरायल पर हमला करने पर हमास को चुकानी होगी कीमत: प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू
x
जेरूसलम: इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा है कि अगर हमास ने इजरायल पर हमले की कोशिश की, तो उसे पूरी कीमत चुकानी होगी। नेतन्याहू ने रविवार को एक टेलीविजन बयान में कहा, "जो कोई भी हमें चोट पहुंचाने की कोशिश करेगा, उसे पूरी कीमत चुकानी पड़ेगी।"
समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, यह टिप्पणी हमास के उप राजनीतिक प्रमुख सलाह अल-अरौरी की धमकी के बाद आई है कि अगर इजरायल ने फिलिस्तीनी नेताओं की हत्या की कोशिश की तो उसके खिलाफ कई मोचों पर लड़ाई होगी। पिछले हफ्ते, दक्षिणपंथी इजरायली मंत्रियों और सांसदों ने सरकार से इजरायलियों के खिलाफ फिलिस्तीनी हमलों के जवाब में कार्रवाई का आह्वान किया था।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story