विश्व

हमास ने कैदी विनिमय के लिए शांति वार्ता की शर्तें रखीं

jantaserishta.com
6 Oct 2025 4:08 PM IST
हमास ने कैदी विनिमय के लिए शांति वार्ता की शर्तें रखीं
x
बीजिंग: फिलिस्तीनी इस्लामिक प्रतिरोध आंदोलन (हमास) ने इजरायली बंदियों और फिलिस्तीनी कैदियों की रिहाई से जुड़े अपने "20-सूत्रीय योजना" के क्रियान्वयन के लिए कड़े शर्तें रखीं हैं। इनमें पूर्ण युद्धविराम, गाजा पट्टी के घनी आबादी वाले इलाकों से इजरायली सेना की वापसी और अन्य सुरक्षा संबंधी मांगें शामिल हैं।
6 अक्टूबर को मिस्र में अमेरिका द्वारा प्रस्तावित इस "20-सूत्रीय योजना" के तहत हमास और इजरायल के बीच अप्रत्यक्ष वार्ता प्रारंभ होने जा रही है, जिसमें युद्ध विराम, कैदियों की रिहाई, और इजरायली सैनिकों की प्रारंभिक वापसी जैसे संवेदनशील मुद्दों पर चर्चा होगी।
हमास के सूत्रों के अनुसार, कैदी विनिमय के लिए वे प्रमुख शर्तें रख रहे हैं, जिनमें पूर्ण युद्धविराम का कड़ाई से पालन होना, जनवरी में हुए पिछले युद्धविराम समझौते के दौरान इजरायली सेना का अपने पूर्व ठिकानों पर वापस लौटना, और इजरायली वायुसेना द्वारा प्रतिदिन कम से कम 10 घंटे तक लड़ाकू विमानों व ड्रोन की उड़ानें रोकना शामिल है। खासकर बंदियों की रिहाई के दिन यह अवधि 12 तक बढ़ाने की मांग की गई है।
वार्ता संभावित रूप से एक सप्ताह या इससे अधिक अवधि तक चल सकती है, और हमास इस पूरे समय में इन उपायों के कठोर पालन की मांग करता रहेगा।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story