Top News

हमास-इजरायल युद्ध: गाजा में फिलीस्तीनियों की मौत का आंकड़ा 18 हजार के पार

jantaserishta.com
12 Dec 2023 9:53 AM IST
हमास-इजरायल युद्ध: गाजा में फिलीस्तीनियों की मौत का आंकड़ा 18 हजार के पार
x

गाजा: गाजा में स्वास्थ्य मंत्रालय ने घोषणा की है कि 7 अक्टूबर से हमास-इजरायल संघर्ष के परिणामस्वरूप गाजा पट्टी में फिलिस्तीि‍न‍ियों के मरने वालों की संख्या 18,000 से अधिक हो गई है।

समाचार एजेंसी श‍िन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, मंत्रालय के प्रवक्ता अशरफ अल-केदरा ने सोमवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि 24 घंटों के दौरान 208 फिलिस्तीनियों के शवों को गाजा पट्टी के अस्पतालों में स्थानांतरित कर दिया गया और इजरायली हमले में 416 फिलिस्तीनी घायल हो गए।

अल-केदरा के अनुसार, सोमवार तक हमास-इज़राइल संघर्ष में कुल 18,205 फ़िलिस्तीनी मारे गए हैं और 49,645 अन्य घायल हुए हैं।

उन्होंने दुनिया भर की मेडिकल टीमों से घायलों के लिए जीवन रक्षक अभियानों में मदद करने के लिए गाजा पट्टी जाने का आह्वान किया और कहा कि सैकड़ों घायल लोग इलाज के लिए गाजा छोड़ने का इंतजार कर रहे हैं।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story