विश्व

हमास ने गाजा में इजरायली सैनिकों को पकड़ने का दावा किया, आईडीएफ ने किया इनकार

jantaserishta.com
26 May 2024 8:37 AM IST
हमास ने गाजा में इजरायली सैनिकों को पकड़ने का दावा किया, आईडीएफ ने किया इनकार
x
गाजा: हमास की अल-कसम ब्रिगेड ने रविवार कई इजरायली सैनिकों को पकड़ने का दावा किया है। हमास का कहना है कि उत्तरी गाजा पट्टी में जबालिया शिविर में एक ऑपरेशन दौरान के सैनिकों को पकड़ा है।
अल-कसम ब्रिगेड के प्रवक्ता अबू उबैदा ने कहा, "हमारे लड़ाकों ने शनिवार दोपहर उत्तरी गाजा पट्टी में एक ऑपरेशन को अंजाम दिया। लड़ाकों ने इजरायली सेना को एक सुरंग के अंदर घात लगाकर हमले करने के लिए उकसाया। लड़ाई के दौरान हमने आईडीएफ के सदस्यों को दौ़डा-दौड़ाकर पीटा। कई भागने में कामयाब रहे, कई मारे गए और कई पकड़े गए।"
समचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, हमास की ओर से जारी वीडियो में एक व्यक्ति को सुरंग में घसीटते हुए दिखाया गया है, जो कथित तौर पर एक इजरायली सैनिक है। लेकिन इसकी पुष्टि नहीं की गई है। इसके अलावा वीडियो में इजरायल की सेना के द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले हथियारों और उपकरणों को भी दिखाया गया है। हमास के इस दावे पर इजरायल सेना के प्रवक्ता अविचाई अद्राई ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि गाजा में किसी सैनिक के अपहरण की कोई घटना नहीं हुई है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story