विश्व

हमास ने की 'दवा, भोजन की कमी' के कारण इजरायली बंधक की मौत की घोषणा

jantaserishta.com
24 March 2024 8:26 AM IST
हमास ने की दवा, भोजन की कमी के कारण इजरायली बंधक की मौत की घोषणा
x
गाजा: हमास की सशस्त्र शाखा अल-कसम ब्रिगेड ने 'दवा और भोजन की कमी' के कारण पहले इजरायली बंधक की मौत की घोषणा की। अल-कसम ब्रिगेड ने शनिवार को कहा, ''मृतक की पहचान 34 वर्षीय यिगेव बुखाताब के रूप में की गई है। गाजा में बंधकों को तटीय क्षेत्र में रहने वाले फिलिस्तीनियों की तरह अनुभव की जाने वाली कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिगेड ने इजरायली नागरिक यिगेव बुख़ाताब के शव को दिखाते हुए एक छोटी वीडियो क्लिप भी शेयर की। जबकि, रिपोर्ट पर इजरायल की ओर से तत्काल कोई टिप्पणी नहीं आई।
इजरायली अधिकारियों द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, 7 अक्टूबर 2023 को देश के दक्षिणी हिस्से पर हमले के दौरान हमास ने इजरायल से 250 से अधिक लोगों का अपहरण कर लिया था। हमले लगभग 1,200 लोग मारे गए थे। हमास द्वारा संचालित स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, जवाब में इजरायल ने बड़े पैमाने पर जवाबी हमला किया। हमलों में शनिवार तक गाजा में 32,000 से अधिक लोग मारे गए हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story