विश्व

हैती में भूकंप पीड़ितों को मदद का इंतजार, चोरी की खाद्य सामान

Subhi
22 Aug 2021 12:40 AM GMT
हैती में भूकंप पीड़ितों को मदद का इंतजार, चोरी की खाद्य सामान
x
हैती में आए विध्वंसकारी भूकंप के कारण बड़ी संख्या में लोग बेघर हो गए हैं और भुखमरी का सामना कर रहे हैं।

हैती में आए विध्वंसकारी भूकंप के कारण बड़ी संख्या में लोग बेघर हो गए हैं और भुखमरी का सामना कर रहे हैं। कुछ मामलों में तो उन्होंने जरूरत के सामान चोरी भी किए। कैरिबियाई देश में 14 अगस्त को 7.2 तीव्रता का भूकंप आया था जिसमें करीब 2,200 लोगों की मौत हो गयी, 12,000 से अधिक घायल हो गए तथा 1,00,000 से अधिक मकान क्षतिग्रस्त हो गए।

छोटे बंदरगाह शहर लेस कायेस में एक समाचार एजेंसी के फोटोग्राफर ने लोगों को रेड क्रॉस परिसर में खड़े एक ट्रक से सामान चुराते हुए देखा। देश की नागरिक सुरक्षा एजेंसी के अधिकारी जीन माइकल सबा ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पुलिस खाद्य सामान से भरे ट्रक को सुरक्षित निकालने में कामयाब रही
उन्होंने यह नहीं बताया कि कितना सामान चुराया गया। लेस कायेस के समीप वे तेरे शहर में भी चोरी की ऐसी घटनाएं सामने आईं। हैती में राहत कार्य की धीमी गति से लोग काफी नाराज हैं लेकिन शुक्त्रस्वार को पहली बार इतने बड़े पैमाने पर राहत सामग्री की चोरी की घटनाएं हुई।


Next Story