
x
Delhi दिल्ली। बांग्लादेश में छात्र से नेता बने शरीफ उस्मान हादी के लिए इंसाफ की मांग करते हुए इंकलाब मंच और उससे जुड़े समूहों ने देश के अलग-अलग शहरों में विरोध प्रदर्शन के साथ नाकाबंदी की है। कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने ढाका में शाहबाग, चटगांव, राजशाही, गाजीपुर, बारिशाल और कुमिला में मुख्य हाईवे और चौराहों पर एक साथ नाकाबंदी की। चटगांव में, बकालिया पुलिस स्टेशन के तहत नोतुन ब्रिज चौराहे पर प्रदर्शनकारियों ने कब्जा कर लिया। इसकी वजह से दोपहर 2:00 बजे से आवाजाही ठप हो गई थी। इस नाकाबंदी का असर शहर के सबसे जरूरी ट्रांसपोर्ट हब पर भी देखने को मिला, जो दक्षिणी चटगांव, कॉक्स बाजार और बंदरबन को जोड़ता है।
बांग्लादेश की चटगांव सिटी यूनिट के सहायक सदस्य सचिव कोहिनूर अख्तर ने हादी को बांग्लादेशी समर्थक नेता बताते हुए कहा, "उन्हें सबके सामने गोली मार दी गई, फिर भी सरकार हत्यारों को गिरफ्तार करने में नाकाम रही है। हम इंसाफ की अपनी मांग को लेकर सड़कों पर उतरे हैं। वहीं, इस मामले में पुलिस का कहना है कि वे लोगों की परेशानी कम करने के लिए प्रदर्शनकारियों से बातचीत कर रहे हैं। इसके अलावा, राजशाही में भी ऐसे ही प्रदर्शन देखने को मिले। इकबाल मंच के कार्यकर्ताओं ने दोपहर 2:30 बजे से तलाईमारी चौराहे पर राजशाही-ढाका हाईवे जाम कर दिया। इस दौरान सभी हादी के हत्यारों को सजा दिलाने की मांग करते हुए नारे भी लगा रहे थे।
गाजीपुर में, छात्रों ने ढाका-मैमनसिंह हाईवे पर चंदना चौराहे पर रैली निकाली और एक लेन पर ट्रैफिक रोक दिया। बरिशाल में, इंकलाब मंच के बैनर तले छात्रों ने दोपहर करीब 3:15 बजे नाथुलाबाद बस टर्मिनल के पास ढाका-बरिशाल हाईवे को ब्लॉक कर दिया। इसकी वजह से कम से कम 32 रूट पर गाड़ियां फंस गईं। कुमिला में, एनसीपी, एबी पार्टी और इंकलाब मंच के गठबंधन पुबाली चत्तर में इकट्ठा हुए और जिम्मेदार लोगों पर तुरंत कार्रवाई करने की मांग की।
प्रोथोम एलो की रिपोर्ट के मुताबिक, यह घोषणा शाहबाग चौराहे से भी की गई, जहां इंकलाब मंच ने लगातार दूसरे दिन अपना धरना जारी रखा। शाहबाग में प्रोग्राम के दौरान पर्यावरण सलाहकार सैयदा रिजवाना हसन और ढाका मेट्रोपॉलिटन पुलिस (डीएमपी) कमिश्नर शेख मोहम्मद सज्जत अली ने रात करीब 11 बजे साइट का दौरा किया और प्रदर्शकारियों को हादी के मामले में जांच कहां तक पहुंची है, इसके बारे में जानकारी दी।
Tagsबांग्लादेशशरीफ उस्मान हादीहत्याइंकलाब मंचछात्र आंदोलनढाकाचटगांवराजशाहीगाजीपुरबरिशालकुमिलानाकाबंदीसड़क जामइंसाफ की मांगप्रदर्शनपुलिससड़कों पर विरोधजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





