विश्व

अमेरिका-मैक्सिको सीमा के समीप बंदूकधारियों ने किया हमला, 15 लोगों की मौत

Deepa Sahu
20 Jun 2021 10:02 PM IST
अमेरिका-मैक्सिको सीमा के समीप बंदूकधारियों ने किया हमला, 15 लोगों की मौत
x
मैक्सिको के सीमावर्ती शहर रेनोसा के विभिन्न क्षेत्रों में शनिवार को बंदूकधारियों ने हमला किया

मैक्सिको के सीमावर्ती शहर रेनोसा के विभिन्न क्षेत्रों में शनिवार को बंदूकधारियों ने हमला किया और झड़प में कम से कम 15 लोगों की मौत हो गई। सुरक्षाबलों के साथ समन्वय कर रही तामाउलिपास सरकारी एजेंसी ने एक बयान में बताया कि टेक्सास के मैकएलेन से सटे रेनोसा के पूर्वी भाग के कई क्षेत्रों में शनिवार दोपहर बंदूकधारी कई गाड़ियों पर सवार होकर आये और उन्होंने हमला शुरू कर दिया।

एजेंसी ने बताया कि एक सीमावर्ती पुल के समीप पुलिस पर किये गये हमले में एक व्यक्ति की जान चली गयी लेकिन फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि अन्य को गोलियां बीच में आने की वजह से लगीं या उन्हें निशाना बनाया गया। इस हमले के बाद सेना, नेशनलगार्ड, प्रांतीय पुलिस एवं अन्य एजेंसियो ने मोर्चा संभाल लिया। अधिकारियों के अनुसार उन्होंने एक व्यक्ति को हिरासत में लिया जिसने संभवत: दो महिलाओं को अगवा किया था। अधिकारियों के अनुसार तीन वाहन भी जब्त किये गए।
Next Story