
x
मेक्सिको के स्यूदाद जुआरेज़ शहर की जेल पर अज्ञात हमलावरों ने गोलीबारी की। इस हमले में 14 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 24 कैदी जेल से भाग गए है। सरकारी अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि रविवार सुबह बख्तरबंद वाहनों में आए बंदूकधारियों ने जेल पर हमला बोल दिया। इस हमले में 10 सुरक्षा कर्मियों और चार कैदियों की मौत हो गई।
चिहुआहुआ के स्टेट प्रोसिक्यूटर के ऑफिस ने एक बयान में बताया कि रविवार सुबह करीब सात बजे कुछ बख्तरबंद वाहन जेल पहुंचे और उसमें सवार बंदूकधारियों ने सुरक्षा कर्मियों पर गोलीबारी शुरू कर दी। इस हमले में 10 सुरक्षा कर्मियों और चार कैदियों की मौत हो गई। जबकि कई सुरक्षा कर्मी और कैदी घायल हो गए। उन्होंने बताया कि रविवार को मेक्सिको के सैनिकों और पुलिस ने जेल को फिर से अपने नियंत्रण में ले लिया।
बयान में बताया गया कि बंदूकधारियों ने जेल पर हमला करने से पहले पहले पास के एक मुख्य मार्ग पर नगरपालिका पुलिस पर भी फायरिंग की थी। इसके बाद हमलावरों ने जेल के बाहर सुरक्षा कर्मी के एक अन्य ग्रुप पर की। बताया गया कि जब यह घटना हुई उस दौरान कुछ कैदियों के रिश्तेदार जेल परिसर के बाहर नए साल की छुट्टियों का इंतजार कर रहे थे।
जेल पर हुए हमले के बाद 24 कैदी जेल से भाग गए। प्रोसिक्यूटर ने बताया कि हमले के बाद चार लोगों को हिरासत में लिया गया है। हालांकि अभी तक स्पष्ट नहीं बताया गया कि हिरासत में लिए गए लोग कैदी हैं या हथियारबंद हमलावर है। पुलिस फिलहाल इस मामले की जांच कर रही है कि जेल से 24 कैदी कैसे भाग गए।
Next Story