विश्व
बंदूकधारियों के हमले में तीन यमनी सैनिकों की मौत, आठ घायल
jantaserishta.com
10 Dec 2022 10:00 AM IST

x
अदन (यमन) (आईएएनएस)| देश के दक्षिण-पूर्वी प्रांत हद्रामौत में अज्ञात बंदूकधारियों ने यमनी सरकारी बलों के काफिले पर घात लगाकर हमला किया, जिसमें तीन सैनिकों की मौत हो गई और आठ अन्य घायल हो गए। एक स्थानीय सुरक्षा सूत्र ने शुक्रवार को नाम न छापने की शर्त पर शिन्हुआ को बताया कि, आतंकी समूहों से जुड़े होने के संदेह में बंदूकधारियों ने हद्रामौत के अल अब्र जिले में सैनिकों पर घात लगाकर हमला किया।
समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, उन्होंने कहा कि, जिले में सऊदी अरब द्वारा समर्थित नव-भर्ती सरकारी सैनिकों के काफिले को निशाना बनाकर घात लगाकर हमला किया गया।
अधिकारी के अनुसार, सरकारी सैनिकों के साथ गहन सशस्त्र टकराव के बाद संदिग्ध आतंकवादी हमलावर क्षेत्र से भाग गए।
अभी तक किसी ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है लेकिन स्थानीय सुरक्षा अधिकारियों का मानना है कि, इस तरह के हमले के पीछे अल-कायदा आतंकवादी समूह का हाथ है।
अबयान और अन्य पड़ोसी प्रांतों के चट्टानी इलाकों और पहाड़ी इलाकों में छिपने के दौरान अल-कायदा के आतंकवादी यमनी सरकारी बलों के खिलाफ अक्सर हिट-एंड-रन रणनीति का इस्तेमाल करते हैं।
अरब प्रायद्वीप नेटवर्क में यमन स्थित अल-कायदा ने युद्धग्रस्त अरब देश के विभिन्न क्षेत्रों में अपनी उपस्थिति का विस्तार करने के लिए यमनी सरकार और हौथी मिलिशिया के बीच वर्षो के घातक संघर्ष का फायदा उठाया है।
इसने पिछले महीनों के दौरान देश के दक्षिणी प्रांतों में सुरक्षा बलों के खिलाफ कई हाई-प्रोफाइल हमले किए हैं।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





